राज्यपाल ने ‘विकसित भारत यूथ लीडरशिप डायलॉग और नशा मुक्त भारत अभियान’ के समापन समारोह की अध्यक्षता की – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल ने ‘विकसित भारत यूथ लीडरशिप डायलॉग और नशा मुक्त भारत अभियान’ के समापन समारोह की अध्यक्षता की

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

 

· युवा शक्ति भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाएगी: राज्यपाल

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज मंडी स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय में आयोजित ‘विकसित भारत यूथ लीडरशिप डायलॉग और नशा मुक्त भारत अभियान’ के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा, जिज्ञासा और रचनात्मकता भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाएगी।

राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा राष्ट्र के सपनों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को केवल करियर का साधन न मानकर सामाजिक परिवर्तन, नवाचार और राष्ट्र सेवा का माध्यम समझने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को अनुशासन के साथ नेतृत्व गुण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत वर्तमान में विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और अगले वर्ष जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। स्टार्ट-अप्स का तेज़ विकास, डिजिटल क्रांति, अंतरिक्ष अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रगति युवा शक्ति का ही परिणाम है।

श्री शुक्ल ने नशा मुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सिंथेटिक ड्रग्स में फंसाने की सुनियोजित कोशिशें की जा रही हैं, जिसे समाज को एकजुट होकर रोकना होगा। उन्होंने कहा कि जागरूक, अनुशासित और समर्पित युवा ही विकसित, मजबूत और नशा-मुक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने, अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने और नशे से दूर रहने व दूसरों को भी इससे दूर रखने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने कहा कि हमें नशे के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी होगी। जागरूकता, खुली चर्चा, परिवार का सहयोग और शिक्षण संस्थानों की भूमिका युवाओं को नशे से बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से खेल, योग, संगीत, कला और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर उन्होंने नशा-मुक्त हिमाचल अभियान की शुरुआत की, जो उच्च शिक्षण संस्थानों से शुरू होकर अब पंचायत स्तर तक पहुंच चुका है। उन्होंने राज्य सरकार के प्रयासों की भी सराहना की।
उन्होंने कुलपति से विश्वविद्यालय में योग और खेल गतिविधियों को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया।

राज्यपाल ने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय ज्ञान, शोध और राष्ट्रीय चेतना का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है और उन्होंने विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के प्रयासों के लिए बधाई दी।

उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया और चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने सरदार पटेल की प्रेरणादायक यात्रा पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया।

उन्होंने विकसित भारत और नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत आयोजित कहानी लेखन, भाषण, चित्रकारी और कविता प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प निश्चित रूप से विकसित भारत के भविष्य को दिशा देंगे।

समारोह में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भावी योजनाओं को साझा किया तथा कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी।
स्टूडेंट वेलफेयर डीन राजेश कुमार ने स्वागत भाषण दिया और रजिस्ट्रार शशिपाल नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

विधायक व पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा सहित अन्य विशिष्ट अतिथि इस अवसर पर उपस्थित थे।

#ViksitBharatDialogue

#DrugFreeIndiaCampaign

#YouthLeadershipHP

#GovernorHP

#SardarPatelUniversity

#YouthFor2047

#NashaMuktHimachal

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000