सोलन न्यूज : ठोडो मैदान की सीढ़ियों के पास मिला अचेत व्यक्ति, चिकित्सालय पहुंचने से पहले तोड़ा दम – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : ठोडो मैदान की सीढ़ियों के पास मिला अचेत व्यक्ति, चिकित्सालय पहुंचने से पहले तोड़ा दम

सोलन। ठोडो मैदान की सीढ़ियों के पास अचेतावस्था में पड़े मिले एक व्यक्ति ने चिकित्सालय में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त कोटलानाला के जेबीटी रोड स्थित आफिसर्स कालोनी निवास इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 22 सितंबर के बाद इंद्रजीत अपने घर नहीं गया था तब से ही उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इंद्रजीत शराब का आदी बताया गया है।

Advertisement

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कल पुलिस चौकी शहर सोलन को में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से सूचना मिली की एक व्यक्ति को ठोडो ग्राउंड से उसके परिजन उपचार हेतू क्षेत्रिय अस्पताल लाये हैं जिसे प्राथमिक जांच के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। इस जानकारी पर सिटी चौकी की टीम अस्पताल पहुंची और आपातकालीन कक्ष में रखे गए मृत शरीर को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा करवाया।

Advertisement

मृतक के परिजन उसके साथ ही थे इसलिए उसकी शिनाख्त करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उसकी शिनाख्त सोलन के कोटलानाला में जेबीटी रोड स्थित ऑफिसर्ज कालोनी में रहने वाले 34 वर्षीय इंद्रीजत सिंह के रूप में हुई।
उसके शरीर पर किसी प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं पाया गया। उसके परिजनों ने बताया कि इंद्रजीत शराब का आद हो गया था। जिसके लिये उसे उसके परिवार के लोग भी बहुत समझाते थे, परन्तु इन्द्रजीत सिंह किसी की बात नहीं सुनता था। इन्द्रजीत सिंह कई दिनों तक घर से गायब रहता था। 22 सितंबर से ही वह घर वापस नहीं लौटा था। 2/3 दिनों से इन्द्रजीत सिंह के परिवार के लोग उसे तलाश कर रहे थे, परन्तु इन्द्रजीत सिंह का कोई पता न चल रहा था। कल उसके परिजनों को इंद्रजीत बेहाशी की हालत में ठोडो ग्राउंड के पास सीढियों के समीप मिला। जिस पर वे लोग उसे उपचार हेतू क्षेत्रिय अस्पताल सोलन ले गये थे, परन्तु चिकित्सकों ने उसे जाँच के दौरान मृत घोषित कर दिया । फिलहाल परिजनों ने उसकी मौत को स्वाभाविक ही करार दिया है। ​पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000