राजस्व मंत्री ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स – भारत केसरी टीवी

राजस्व मंत्री ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां रिकांगपिओ के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के सभागार में आयोजित कल्पा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता की।

Advertisement

कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन एवं समर्पण भाव के साथ निरंतर कार्य करें तथा बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत बनाएं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार की समावेशी एवं सर्वस्पर्शी नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार धरातल पर अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक करें ताकि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाया जा सके।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुटता के साथ कार्य करें और अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर पार्टी हित में कार्य करें।

इस अवसर पर कल्पा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम नेगी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, कांग्रेस नेत्री ललित पंचारस सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा नेता उपस्थित थे।

इसके उपरांत, जनजातीय विकास मंत्री ने सांगला ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सांगला विश्राम ग्रह मैदान में संबोधित किया तथा संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला ताकि धरातल पर ग्रामीण परिवेश के लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर जागरूक किया जा सके तथा भारतीय लोकतंत्र में देश के संविधान को सर्वाेपरि बताया।

कैबिनेट मंत्री ने सांगला विश्राम गृह में स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी तथा उनका मौके पर ही त्वरित निपटारा भी किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, अधिवक्ता एवं जिला बाल संरक्षण कल्याण परिषद के अध्यक्ष प्रताप नेगी सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000