राजनीति में दादागिरी और नेतागिरी साथ साथ नही चल सकती, कांग्रेस के प्रत्याशी दादागिरी कर चुनाव लड़ रहे : टंडन

सोलन, मदन शर्मा. 8 जुल्लाई

Advertisement

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने नालागढ़ में हर घर संपर्क अभियान में भाग लिया और उसके उपरांत एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस के प्रत्याशी दादागिरी कर चुनाव लड़ रहे है। भाजपा का सपष्ट मानना है की राजनीति में दादागिरी और नेतागिरी साथ साथ नही चल सकती। एसे कांग्रेस के नेते को जनता आने वाली 10 जुलाई को उखाड़ फेंकेंगी।

Advertisement

Advertisement

टंडन ने कहा कि वोट प्यार, सम्मान के साथ मांगा जाता। मतदान मत का दान है, जो हाथ फैला कर मांगना चाहिए, पर काग्रेस प्रत्याशी और उनके परिवारजन की शैली दादागीरी वाली है। कांग्रेस के नेता ने अपनी बैठक में वह कहते है की, “जो व्यक्ती भाजपा के साथ काम कर रहा है वो हमारे रेडार पर है। हम उस व्यक्ती को चुनाव के बाद देख लेंगे।”

Advertisement

उन्होंने कहा कि नालागढ़ में भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनता जो भाजपा के साथ चलने का प्रयास कर रही है, उनको सरेआम धमकियां मिल रही है। छोटे व्यपारियों, दुकानदारों के चलान काटे जा रहे है। तीन हफ्ते के छोटे से कार्यकाल में 3 उपचुनावों वाले विधानसभा क्षेत्रों में 1000 से ज्यादा चालान सरकार द्वारा कटना हिमाचल में तानाशाही सरकार के मज़बूत प्रमाण है। इंस्पेक्टर राज हावी है, चुनाव एजेंसी और अफरों आंखें मूंद कर बैठे हैं, एसा हमने कभी भी किसी भी चुनाव मे नहीं देखा। सरकारी कर्मचारियों को ट्रांसफर की धमकियां आ रही है।

Advertisement

मुख्यमंत्री सुक्खू की सरकार दिसंबर 2022 में बनती है और अगस्त 2023 में माइनिंग पॉलिसी को बदल दिया गया। इस कांग्रेस सरकार से हम सवाल करते है का ऐसा क्या कारण रहा की आपने इस पोलिसी में बदलाव किया ? सभी क्रशर बंद कर आपने अपने सगे भाई को फायदा क्यों पहुंचाया? किस तरीके से अपने मित्रों और परिवारजनों को लाभ पहुंचाया ?
हालही में बद्दी मे कुछ कंपनियों को धारा 118 के अंतरगत लाभ पहुंचाया गया, हम मुख्यमंत्री से पूछना चहाते है की एसे क्या कारण है, जो आपको कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए मजबूर कर देते हैं? यह सस्कार मज़बूत नहीं बल्कि एक मजबूर सरकार है, जिसमें चुने हुए प्रतिनिधियों और जनता की कोई सुवाई नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000