देहरादून ब्रेकिंग : मसूरी के पास कार खाई में गिरी, चालक समेत दो की मौत, चार घायल – भारत केसरी टीवी

देहरादून ब्रेकिंग : मसूरी के पास कार खाई में गिरी, चालक समेत दो की मौत, चार घायल

देहरादून। मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास शुक्रवार सुबह एक कार के खाई में पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई है। कार सवार लोग नोएडा से मसूरी घूमने आए थे। कार में छह लोग सवार बताए जा रहे है। पुलिस ने दो युवकों की मौत की पुष्टि कर दी है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एक कार के मसूरी के मैगी प्वाइंट के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने की जानकारी एसडीआरएफ को मिली। सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा के प्रभारी एएसआई विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में तत्काल एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पहुंची। कुड़ियाल के अनुसार हादसाग्रस्त वाहन में कुल छह लोग सवार थे।

Advertisement

हादसे के बाद इनमें से तीन व्यक्ति स्वयं वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए । इन्हें मामूली चोटें आई, लेकिन बाकी तीन व्यक्ति कार में ही फंसे हुए थे। तीन की हालत नाजुक थी, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में 32 वर्षीय कार चालक नोएड निवासी अनिल कुमार, और बुलंदशहर के 31 वर्षीय अजय शामिल हैं।

Advertisement

Advertisement

हादसे में मृतक अनिल का 29 वर्षीय भाई गुल्लू, नोएडा के नगली बजितपुर निवासी 30 वर्षीय राजू,बुलंदशहर के बीवीनगर निवासी 28 वर्षीय मोनू और नोएडा के नगली सेक्टर 134 निवासी 27 वर्षीय सुभाष शामिल हैं।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने जिला पुलिस व फायर सर्विस के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाला गया। दो शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000