मुख्यमंत्री 15 मार्च को सराहन, कुमारसैन और ठियोग के प्रवास पर – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री 15 मार्च को सराहन, कुमारसैन और ठियोग के प्रवास पर

शिमला, ब्यूरो 14 मार्च 2024

Advertisement

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 15 मार्च, 2024 को शिमला जिला के सराहन, कुमारसैन और ठियोग के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह 155.28 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 15 मार्च को प्रातः 11 बजे भीमाकाली मंदिर सराहन पहुंच कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके उपरांत वह प्रातः 11.35 बजे नलाटी स्टेडियम सराहन पहुंच कर विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् वह दोपहर 1.15 बजे कुमारसैन बस स्टैंड पहुंच कर बस स्टैंड का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके उपरांत वह दोपहर 3.35 बजे आलू मैदान ठियोग पहुंच कर राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग के नए भवन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माहोरी के नए भवन का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000