रक्कड़ में नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी बस ड्राइवर से 302 ग्राम चांदी के गहने बरामद – भारत केसरी टीवी

रक्कड़ में नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी बस ड्राइवर से 302 ग्राम चांदी के गहने बरामद

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

रक्कड़ में बिल न पेश करने पर पुलिस ने की कार्रवाई
रक्कड़ थाना पुलिस ने रक्कड़ चौक पर नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी बस ड्राइवर से चांदी के गहने बरामद किए हैं। वाहनों की चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने होशियारपुर से धनेटा की ओर जा रही एक एचआरटीसी बस को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस चालक के पास एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ। जब पुलिस ने बैग के बारे में पूछताछ की, तो चालक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। बैग की जांच करने पर उसमें से 302 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए। चालक इन आभूषणों से संबंधित कोई भी वैध बिल या दस्तावेज पेश करने में असमर्थ रहा। गहन पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि ये आभूषण उसके भाई के हैं और वह उनके कहने पर ही इन्हें होशियारपुर से लेकर आ रहा था।
इसके बाद पुलिस ने जब ड्राइवर के भाई से संपर्क कियाए जिसने बताया कि ये आभूषण रक्कड़ बाजार में ज्वेलरी शॉप चलाने वाले दुकानदार ने मंगवाए थे। पुलिस द्वारा दुकानदार रवि कुमार को असली बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रवि कुमार ने फिलहाल बिल पास न होने की बात कही है और जल्द ही उन्हें पेश करने का आश्वासन दिया है।

#KangraNews #RakkarPolice #HRTC #SilverSeizure #VehicleChecking #HimachalNews

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000