राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पाँचवें और अंतिम दिन सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। – भारत केसरी टीवी

राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पाँचवें और अंतिम दिन सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले हुए।

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

शुक्रवार को कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (किप्स), सनवारा में चल रही सी.बी.एस.ई. की छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के पाँचवें दिन दमदार मुकाबले देखने को मिले। इन मुकाबलों में प्रतिभागी टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में हुई प्रतिस्पर्धा के परिणाम इस प्रकार रहे:
अंडर-19 वर्ग में
दिल्ली पब्लिक स्कूल, गुजरात प्रथम स्थान पर रहा, वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई, तथा पुलिस पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु और आचार्य कुलम पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस श्रेणी में बेस्ट रेडर गुजरात की माही चुनी गई तथा बेस्ट डिफेंडर जयपुर की अंजली रहीं

Advertisement

अंडर-17 वर्ग में
गैलेक्सी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, हिसार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, ब्रह्म ज्योति पब्लिक स्कूल, शामली ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई वेल्स विद्यालय, तमिलनाडु और बी एम एन स्कूल, बैंगलोर चौथे स्थान पर रहा। इस श्रेणी में बेस्ट रेडर हिसार की जैस्मिन तथा बेस्ट डिफेंडर तमन्ना रही।

Advertisement

अंडर-14 वर्ग में
एल.बी.एस. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काहनूर, रोहतक प्रथम स्थान पर रहा, आर्यंस वर्ल्ड स्कूल पुणे ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, बनारस और के. वी. एम. ग्लोबल सेकैंडरी स्कूल कैथल ने तीसरा स्थान अर्जित किया। इस श्रेणी में बेस्ट रेडर रोहतक की विभा तथा बेस्ट डिफेंडर वंशिका रही। मुख्यातिथि श्री राजेंद्र ठाकुर ने अपने भाषण में सभी छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नशा नाश का दूसरा नाम है और इसकी आदत से पूरे परिवार पर संकट आ जाता है। मुख्यातिथि ने सभी विजेता और उपविजेता टीमों को परितोषिक वितरित किए।

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पाँचवें और अंतिम दिन सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य श्री राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य श्री राजीव गुलेरिया एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी और प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग देने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों और दर्शकों का आभार भी व्यक्त किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000