मांगों को लेकर गरजे हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ, उपमंडलों में हुए प्रदर्शन – भारत केसरी टीवी

मांगों को लेकर गरजे हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ, उपमंडलों में हुए प्रदर्शन

हिमाचल किसान सभा और हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने सोमवार को जमीन से बेदखली, तालाबंदी के खिलाफ और वन अधिकार कानून 2006 को लागू करने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी उपमंडलों पर प्रदर्शन किया। डीसी कार्यालय शिमला के बाहर भी जमकर नारेबाजी हुई। हिमाचल किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. कुलदीप सिंह तंवर और सेब उत्पादक संघ के संयोजक राकेश सिंघा ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम के तहत आजीविका कमाने के लिए जिन लोगों ने वन भूमि पर कब्जा कर रखा है, उनके कब्जे तुरंत नियमित होने चाहिए।

Advertisement

धर्मशाला में मांगों को लेकर गरजी किसान सभा
हिमाचल किसान सभा जिला कांगड़ा इकाई ने सोमवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान सभा ने पुलिस थाना धर्मशाला से लेकर डीसी कार्यालय तक रैली भी निकाली। किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शन घरों की तालाबंदी व किसानों की जमीन से बेदखली के विरोध में किया जा रहा है। इस दौरान 100 के करीब किसान भी मौजूद रहे।

Advertisement

हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ ने रामपुर में निकाली रैली
हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश में किसानों की जमीन की बेदखली व मकानों में की जा रही बाड़बंदी के विरोध में रामपुर में रैली निकाली व एसडीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया गया।  प्रदेश सरकार को मांग पत्र भी दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। प्रदर्शन को किसान सभा जिला अध्यक्ष प्रेम चौहान, सेब उपाध्यक्ष रणजीत ठाकुर, दयाल भाटनू, हरीश, मिलाप नेगी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों की बेदखल कर उनके जीने के अधिकार को छीन रही है। आज जिन परिवारों को बेदखल किया जा रहा है वो बहुत ही गरीब व कम भूमि वाले परिवार हैं। सरकार गरीबों को निशाना बनाकर उनके मकानों को सील कर उन्हें बेघर करने का काम कर रही। इसका किसान सभा विरोध करती है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000