बालीचौकी में खाली करवाए असुरक्षित भवन एवं दुकानें, प्रभावितों को बांटी राहत- देवीराम* – भारत केसरी टीवी

बालीचौकी में खाली करवाए असुरक्षित भवन एवं दुकानें, प्रभावितों को बांटी राहत- देवीराम*

*मंडी आरती शर्मा 21 अगस्त।*

Advertisement

बालीचौकी उपमंडल के तहत शारश गांव की ओर जाने वाले रास्ते में बरसात के कारण आई दरारों से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।

Advertisement

उपमंडलाधिकारी (ना.) बालीचौकी देवीराम के नेतृत्व में तहसीलदार व राजस्व विभाग की टीम ने गत दिवस प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और बालीचौकी बाजार में जीरो चौक में प्रभावित तीन भवनों का निरीक्षण किया, जिनमें हल्की दरारें पाई गईं। वीर सिंह, बलीराम और मोहर सिंह के इन भवनों में 16 दुकानों के शटर किराए पर दिए गए थे और 16 किराएदार भी रहते थे। मोहर सिंह स्वयं भी परिवार सहित अपने मकान में रहते थे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि आज वीरवार को प्रशासन की टीम ने तीन अन्य भवनों का भी निरीक्षण किया जिनमें दरारें पाई गईं। इन भवनों में कुल 17 दुकानें किराए पर चल रही थीं व दो मकान मालिक स्वयं परिवार सहित इनमें रह रहे थे।

Advertisement

एसडीएम बालीचौकी देवीराम ने बताया कि असुरक्षित हो चुके इन 6 भवनों, जिनमें 33 दुकानें व 16 किराएदार तथा तीन मकान मालिकों के परिवारों को सामान सहित एहतियातन खाली करवा लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रभावितों को अंतरिम राहत, राशन किट और तिरपाल इत्यादि प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त राहत प्रकरण भी नियमानुसार तैयार किए जा रहे हैं।
-0-

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000