मुख्यमंत्री सुक्खू ने HPMC को दिए सेब खरीद की तैयारियां शुरू करने के निर्देश, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने HPMC को दिए सेब खरीद की तैयारियां शुरू करने के निर्देश, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला, 07 मई 2026
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश हॉर्टिकल्चरल प्रोड्यूस मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कॉरपोरेशन (HPMC) की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आगामी सीजन के लिए मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (MIS) के तहत सेब खरीद की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सेब उत्पादकों, विशेषकर छोटे और सीमांत किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और HPMC को किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले सीजन में खरीद प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं तथा सेब उत्पादकों की सुविधा के लिए खरीद केंद्रों की पूर्व सूचना जारी की जाए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में HPMC ने MIS के तहत रिकॉर्ड 98,540 मीट्रिक टन सेब की खरीद की, जो प्रदेश के इतिहास में सबसे अधिक रही। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष सेब खरीद की जिम्मेदारी केवल HPMC को सौंपी गई थी, जबकि इससे पहले हिमफेड भी इस प्रक्रिया में शामिल था। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह व्यवस्था जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने HPMC के कार्यों को पूरी तरह डिजिटल बनाने पर जोर देते हुए कहा कि अगले सीजन से खरीद प्रक्रिया और उससे संबंधित सभी आंकड़ों का एंड-टू-एंड डिजिटलीकरण किया जाए, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो और बागवानों को परेशानी मुक्त सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों के हितों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है। सरकार ने यूनिवर्सल कार्टन सिस्टम लागू कर शोषण रोकने और बागवानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने का प्रयास किया है। इसके अलावा सरकार ने MIS के तहत बागवानों के लंबित भुगतान भी रिकॉर्ड स्तर पर जारी किए हैं।

बैठक में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सचिव बागवानी सी. पॉलरसु, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, विशेष सचिव डीसी राणा, डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस निदेशक डॉ. निपुण जिंदल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000