मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की भेंट, एनएचएम आवंटन में 200 करोड़ बढ़ाने का किया आग्रह – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की भेंट, एनएचएम आवंटन में 200 करोड़ बढ़ाने का किया आग्रह

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल शाम नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से उनके आवास पर भेंट की।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने का आग्रह किया और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत राज्य को मिलने वाले आवंटन में 200 करोड़ रुपये की वृद्धि करने का अनुरोध किया। उन्होंने राज्य में तीन समर्पित आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) शीघ्र स्थापित करने की भी मांग की, जिससे गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

श्री सुक्खू ने यह भी अनुरोध किया कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र और राज्य का अंशदान अनुपात 90:10 बनाए रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को राज्य में इस वर्ष प्राकृतिक आपदाओं से हुए व्यापक नुकसान और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास और आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए केंद्र से सहायता की मांग की।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि वे हिमाचल प्रदेश के हित में राज्य की उधारी सीमा में 2 प्रतिशत की वृद्धि का मुद्दा केंद्रीय वित्त मंत्री के समक्ष उठाएं।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और चिकित्सा अवसंरचना में सुधार के निरंतर प्रयासों की भी जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि बैठक के दौरान रखे गए सभी अनुरोधों पर उचित कार्रवाई की जाएगी और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु उठाए गए कदमों की सराहना की और अपने गृह राज्य के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।#HimachalHealth #CMsukhu #JPNadda #NHM #AyushmanBharat

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000