स्वीप के तहत दवारी और घड़याच में चलाया विशेष जागरूकता अभियान – भारत केसरी टीवी

स्वीप के तहत दवारी और घड़याच में चलाया विशेष जागरूकता अभियान

सोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा दिनांक 25.04.2024

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में प्रथम जून, 2024 को सातवें चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) टीम अर्की ने दवारी, कोयल सनोग, सारमा, मटेरना और घडयाच में मतदाता जागरूकता अभियान के साथ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।ग
स्वीप टीम के प्रभारी प्रो. यशपाल शर्मा, डॉ.हेमराज सूर्य व प्रो. योगेश कुमार ने बताया कि इन मतदान केंद्रों में पिछले चुनाव में कम मत प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके दृष्टिगत इस क्षेत्र में अधिक मतदाता जागरूकता कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि हर एक वोट लोकतंत्र में महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र की मज़बूती और सुदृढ़ता के लिए जागरूक मतदाता अहम भूमिका अदा करता है। इसलिए मतदान वाले दिन अपने मत का अवश्य प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर बूथ स्तर अधिकारी ऊमा कुमारी तथा बूथ स्तर पर्यवेक्षक संजय कुमार उपस्थित थे।
.0.

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000