17वें रोजगार मेले में 93 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, प्रधानमंत्री ने युवाओं से किया संवाद – भारत केसरी टीवी

17वें रोजगार मेले में 93 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, प्रधानमंत्री ने युवाओं से किया संवाद

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के सीपीआरआई सभागार में शुक्रवार को 17वां रोजगार मेला आयोजित किया गया। पूरे देश में रोजगार मेलों का केंद्र सरकार की ओर से आयोजन किया गया।  सीपीआरआई परिसर में हुए रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा मौजूद रहे। इस दाैरान विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 93 युवाओं को नियुक्तिपत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठानों में नवनियुक्ति युवाओं को संबोधित किया। इस दाैरान सांसद सुरेश कश्यप भी माैजूद रहे। इससे पहले देश में इस प्रकार के 16 रोजगार मेलों का आयोजन किया जा चुका है।

Advertisement

रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक पहल है। मंत्रालय के अनुसार रोजगार मेला युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। देशभर में रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। 16वां रोजगार मेला देशभर के 47 स्थलों पर आयोजित किया गया था। ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में हो रही हैं। देशभर से चुने गए नए कर्मचारी रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सहित अन्य विभागों और मंत्रालयों में शामिल होंगे।

Advertisement
सीपीआरआई सभागार में शुक्रवार को 17वां रोजगार मेला आयोजित किया गया। पूरे देश में रोजगार मेलों का केंद्र सरकार की ओर से आयोजन किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000