मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के Viewing Room हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित – भारत केसरी टीवी

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के Viewing Room हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

वेव्स डॉक बाजार 2026 के Viewing Room के लिए आवेदन आमंत्रित

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NFDC) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले Waves Doc Bazaar 2026 के Viewing Room सेक्शन में भागीदारी के लिए लघु फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री और एनीमेशन परियोजनाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि Viewing Room दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं को हाल ही में पूर्ण हुई फिल्मों अथवा पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में चल रही परियोजनाओं को फिल्म फेस्टिवल प्रोग्रामर्स, वितरकों, वर्ल्ड सेल्स एजेंट्स, निवेशकों और अन्य उद्योग खरीदारों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि यह विशेष मंच फिल्म निर्माताओं को वैश्विक साझेदारों से जोड़ने में मदद करता है, जिससे फिल्म फेस्टिवल, वितरण अवसर, अंतरराष्ट्रीय बिक्री और फिनिशिंग फंड जैसी संभावनाएं उपलब्ध होती हैं। यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और सीमित पहुंच वाले वातावरण में संचालित की जाती है।

उन्होंने बताया कि सभी अवधि की डॉक्यूमेंट्री और एनीमेशन फिल्में, जिनमें शॉर्ट, मिड-लेंथ और फीचर फिल्में शामिल हैं, आवेदन के लिए पात्र हैं, बशर्ते उनकी मुख्य शूटिंग का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका हो। विकास अथवा प्री-प्रोडक्शन चरण की परियोजनाएं पात्र नहीं होंगी।

उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं को अब तक सीमित या कोई अंतरराष्ट्रीय पहचान नहीं मिली है, उन्हें विशेष रूप से आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विस्तृत पात्रता मानदंड, नियम, आवेदन दिशा-निर्देश और प्रक्रिया की जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक MIFF Viewing Room Official Website पर विजिट कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000