हिमाचल न्यूज : हिमाचल के विकास में अड़ंगे अड़ा रही मोदी सरकार : सुक्खू

रिकांगपियो। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल के विकास के काम में अड़ंगा डाल रही है। देश में माहौल बनाया जा रहा है कि हिमाचल की सरकार के पास वेतन देने के लिए भी पैसे नहीं है। सीएम ने शनिवार रात रिकांगपिओ में किन्नौर महोत्सव के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक माह में दो बार वेतन देने वाला हिमाचल पूरे देश में इकलौता राज्य है। सरकार ने पहली और 28 अक्तूबर को वेतन जारी किया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1.36 लाख कर्मियों के लिए सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन बहाल की।

Advertisement

यह फैसला राजनीतिक लाभ के लिए नहीं लिया। अगर राजनीतिक लाभ देखते तो यह फैसला वर्ष 2027 में होना था। उन्होंने कहा कि केंद्र ने एनपीएस का 9,500 करोड़ का अंशदान रोक दिया है। सुक्खू ने कहा कि 20 माह पहले प्रदेश का खजाना खाली था। प्रदेश चलाने के लिए एक माह का ही पैसा बचा था। भाजपा ने पांच हजार करोड़ की रेवड़ियां चुनाव से पहले बांटीं। प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश को बड़ा नुकसान हुआ, लेकिन 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाएंगे।

Advertisement

Advertisement

सीएम ने कहा कि जगत सिंह नेगी मेरे सबसे विश्वास के मंत्री हैं। अधिकांश कैबिनेट सब कमेटियों में इन्हें शामिल किया है। भ्रष्टाचार के मामलों की जांच इन्हें ही सौंपता हूं। किन्नौर के अधिकारों के लिए अक्सर ये मुझसे लड़ते हैं। निगुलसरी का रास्ता अधिकांश समय बंद रहने पर इन्होंने वैकल्पिक सड़क की मांग की है। सरकार ने इसके लिए पांच करोड़ रुपये जारी किए हैं। किन्नौर में इनकी मांग पर हेलीपोर्ट बनाने के अलावा खेल स्टेडियम के लिए 26 करोड़ जारी करने का फैसला लिया है।

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला किन्नौर प्रवास के दौरान 30.70 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने रिकांगपिओ में 2.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ईवीएम वेयर हाऊस, 94.95 लाख रुपये से निर्मित कोषागार कार्यालय के कर्मचारियों के छः टाइप-2 आवासों तथा 6.85 करोड़ रुपये से निर्मित 250 मीट्रिक टन क्षमता के सीए स्टोर का लोकार्पण किया।

उन्होंने ग्राम पंचायत सांगला में रोखटी नाला में 1.35 करोड़ रुपये, निचार तहसील की ग्राम पंचायत कटगांव के शांगो गांव में 6.95 करोड़ रुपये तथा ग्राम पंचायत सापनी में 5.13 करोड़ रुपये के बाढ़ नियंत्रण कार्यों, तहसील कल्पा में कटौंगटी खड्ड के 1.88 करोड़ रुपये के तटीकरण एवं बाढ़ नियंत्रण कार्यों तथा ग्राम पंचायत रकछम में गांव रकछम की बस्पा नदी पर 94.38 लाख रुपये से बाढ़ नियंत्रण कार्यों के शिलान्यास किए।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने गांव नमज्ञा में 3.96 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है।

जिला किन्नौर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला के लोगों के लिए विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकासात्मक परियोजनाओं से क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000