सोलन न्यूज : सब्जी मंडी में निरंतर गिर रहे सब्जियों के दाम, फल स्थिर – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : सब्जी मंडी में निरंतर गिर रहे सब्जियों के दाम, फल स्थिर

सोलन। सोलन की सब्जी मंडी में सब्जियों के थोक मूल्य लगातार नीचे की ओर गिर रहे है। मौसमी सब्जी की सीजन समाप्त होने को है। ऐसे में सब्जियों के दाम इसवर्ष की अपनी ऊंचाई छूने के बाद वापस लौटने लगे हैं। आज सोलन की सब्जी मंडी में टमाटर औसतन 38 रुपये प्रति किलो की दर बिका। शिमला मिर्च भी 38 रुपये प्रति किलो के औसतन दर से और फ्रैंचबीन 20 रुपये प्रति किलो की औसतन दर से बिकी।

Advertisement

सोलन के कृषि उपज मंडी समिति के सचिव रविंद्र शर्मा की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार आज सब्जी मंडी सोलन में टमाटर अधिकतम 42 और न्यूनतम 25 रुपये प्रति किलो की थोक दर से बिका। जबकि टमाटर को औसतन 38 रुपये प्रति किलो का थोक भाव मिला।

Advertisement

शिमला मिर्च आज न्यूनतम 35 और अधिकतम चालीस रुपये प्रति किलो की थोक दर से बिका। औसतन देखा जाए तो सोलन की सब्जी मंडी में शिमला मिर्च 38 रुपये प्रति किलो की दर से बिकी। फ्रेंचबीन यूनतम 18 और अधिकतम बीस रुपये प्रति किलो की दर से बिकी। फ्रैंचबीन को औसतन बीस रुपये प्रति किलो की दर मिली। यहां गाज अधिकतम30 और न्यूनतम 26 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। औसतन गाजर 28 रुपये प्रति किलो की दर से बिकी।

Advertisement

बंद गोभी 20 रुपये प्रति की न्यूनतम और 22 रुपये प्रति किलो की अधिकतम दर से बिकी। जबकि उसे 21 रुपये प्रति किलो का औसत दर मिली। फूल गोभी न्यूनतम 45 से और अधिकतम 50 रुपये प्रति किलो का भाव मिला। मंडी में आज फूल गोभी औसतन 48 रुपये प्रति किलो की थोक दर मिली। हरा धनिया और न्यूनतम 25 और अधिकतम 30 रुपये प्रति किलो की दइर से बिका। औसतन हरा धनिया 28 रुपये प्रति किलो की दर से बिका।

Advertisement

सब्जियों का राजा आलू न्यूनतम 15 और अधिकतम तीस रुपये प्रति किलो की थोक दर से बिका। मंडी और आलू को आज औसतन 28 रुपये प्रति किलो की थोक दर मिली। सब्जियों के स्वाद की जान समझा जाने वाला प्याज न्यूनतम 38 और अधिकतम 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। प्याज को औसतन 39 रुपये प्रति किलो की थोक दर मिली।

फलों के यह रहे भाव
चीकू सोलन की सब्जी मंडी में न्यूनतम 60 व अधिकतम 70 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। चीकू को 65 रुपये प्रति किलो का औसत दाम मिले। सेब को न्यूनतम 50 और अधिकतम 95 रुपये प्रति किलो का भाव मिला। वैसे सेब 70 रुपये प्रति किलो की औसत दर से बिका। पपीते को न्यूनतम 35 और अधिकतम 40 रुपये प्रति किलो का भाव मिला। औसतन पपीता 38 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। केला न्यूनतम 17 और अधिकतम 31 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। औसतन केले को 24 रुपये प्रति किलो की दर मिली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000