मणिमहेश में बचाव दलों की जिम्मेदारियां तय, यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह होगी तैनाती – भारत केसरी टीवी

मणिमहेश में बचाव दलों की जिम्मेदारियां तय, यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह होगी तैनाती

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मणिमहेश यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों को लेकर बुधवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस विभाग तथा पर्वतारोहण एवं बचाव दल के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के दौरान संभावित आपदा, भू-स्खलन, पत्थर गिरने, अचानक खराब मौसम, मार्ग बंद होने तथा अन्य आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही विभिन्न बचाव दलों की तैनाती, उनकी जिम्मेदारियों, आपसी समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एवं राज्य आपदा मोचन बल की टुकडियां हड़सर से मणिमहेश डल झील तक यात्रा मार्ग पर तैनात रहकर किसी भी आपदा या आपात स्थिति में खोज एवं बचाव कार्य, प्राथमिक सहायता तथा जरूरत पडऩे पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में सहयोग करेंगी। पर्वतारोहण एवं बचाव दल द्वारा दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों में खोज एवं बचाव कार्य, कठिन परिस्थितियों में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने तथा आवश्यकता पडऩे पर त्वरित रेस्क्यू आपरेशन में सहयोग प्रदान किया जाएगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने सभी संबंधित विभागों एवं बचाव दलों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000