मंडी से कांग्रेस पर बड़ा प्रहार—“तीन साल में त्रस्त हुआ हिमाचल, हर वर्ग परेशान”: डॉ. राजीव बिंदल – भारत केसरी टीवी

मंडी से कांग्रेस पर बड़ा प्रहार—“तीन साल में त्रस्त हुआ हिमाचल, हर वर्ग परेशान”: डॉ. राजीव बिंदल

.शिमला ब्यूरो  सुभाष शर्मा 07/04/

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

2026  मंडी से कांग्रेस पर बड़ा प्रहार—“तीन साल में त्रस्त हुआ हिमाचल, हर वर्ग परेशान”: डॉ. राजीव बिंद

 

“टैक्स, तानाशाही और माफिया राज की सरकार”—भाजपा का संकल्प, सड़कों पर उतरकर कांग्रेस को उखाड़ फेंकेंगे

 

मंडी:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंडी में चल रही दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक के दौरान कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने तीन वर्षों में हिमाचल को केवल “दुख, कष्ट और अव्यवस्था” दी है।

उन्होंने कहा कि अटल सभागार, मंडी में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह-प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और कार्यसमिति सदस्य भाग ले रहे हैं और अलग-अलग चरणों में बैठकों का दौर जारी है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है और आज हिमाचल का जनमानस इस सरकार से त्रस्त हो चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का बेरोजगार युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, सरकारी नौकरियां ठप हैं और भविष्य को लेकर युवाओं में गहरी निराशा है। कर्मचारियों की स्थिति दयनीय है, जिन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा, जबकि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी ही कमाई के लिए सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर हैं।

डॉ. बिंदल ने कहा कि महिलाओं से ₹1500 देने का वादा कर कांग्रेस ने लाखों बहनों को ठगने का काम किया है, जिसके कारण उनमें भारी आक्रोश है। किसान वर्ग परेशान है और आम जनता महंगाई और टैक्स की मार से कराह रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डाला है—डीजल पर पहले ही भारी वैट के बाद ₹5 प्रति लीटर सेस लगाने की तैयारी, रजिस्ट्रेशन फीस में वृद्धि, एचआरटीसी किराए में बढ़ोतरी, राशन डिपुओं में दामों में इजाफा—इन सबने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

“यह सरकार जनता को राहत नहीं, केवल ‘टैक्स पर टैक्स’ देने में विश्वास रखती है,” उन्होंने तीखा प्रहार किया।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश में आज चारों ओर माफिया राज हावी है—खनन माफिया, वन माफिया और भूमि माफिया को खुली छूट मिली हुई है और यह सब सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा है।

“कांग्रेस सरकार ‘जनता की नहीं, माफियाओं की सरकार’ बन चुकी है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति में संकल्प लिया है कि इस “भ्रष्ट, जनविरोधी और तानाशाही सरकार” को उखाड़ फेंकने के लिए व्यापक जनआंदोलन छेड़ा जाएगा।

अंत में डॉ. बिंदल ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सड़कों पर उतरेंगे और कांग्रेस सरकार की नीतियों को जनता के बीच उजागर करेंगे।

“अब लड़ाई सीधी है—जनता बनाम जनविरोधी सरकार, और जीत जनता की होगी,” उन्होंने दृढ़ता से कहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000