भारत के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 9 सितंबर को होगा मतदान – भारत केसरी टीवी

भारत के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 9 सितंबर को होगा मतदान

दिल्ली भारत केसरी टीवी

Advertisement

भारत के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि मतदान 9 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

चुनाव आयोग के अनुसार, आधिकारिक अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवार 21 अगस्त तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी।

Advertisement

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि विपक्ष अपना कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारता, तो सत्ताधारी गठबंधन के प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, चूंकि उपराष्ट्रपति का चुनाव गुप्त मतदान प्रणाली के तहत होता है, इसलिए क्रॉस वोटिंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिससे राजनीतिक समीकरण रोचक बन गए हैं।

Advertisement

निर्वाचन आयोग ने इस चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की सूची भी तैयार कर ली है। यह सूची राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव नियम, 1974 के नियम 40 के तहत तैयार की गई है, जिसमें सभी सदस्यों के नवीनतम पते भी दर्ज हैं। सूची को राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के आधार पर वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया गया है। आयोग ने जानकारी दी कि यह सूची 7 अगस्त से आयोग के कार्यालय में एक निर्धारित काउंटर पर खरीदी जा सकती है।

गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह चुनाव आवश्यक हो गया। आयोग ने हाल ही में चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति कर दी है। आयोग ने बताया कि पिछली बार की तरह इस बार भी राज्यसभा के महासचिव को ही रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। यह निर्णय विधि एवं न्याय मंत्रालय से परामर्श और राज्यसभा उपसभापति की सहमति के बाद लिया गया है।

अब सभी की निगाहें संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक रणनीतियों पर टिकी हैं, जो आगामी दिनों में तस्वीर को और स्पष्ट करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000