बिलासपुर: पुलिसकर्मी ने पंजीकरण करवाने को तो कश्मीरी मूल के युवकों ने दिखा दी कुल्हाड़ी – भारत केसरी टीवी

बिलासपुर: पुलिसकर्मी ने पंजीकरण करवाने को तो कश्मीरी मूल के युवकों ने दिखा दी कुल्हाड़ी

बिलासपुर: जिला बिलासपुर के घुमारवीं शहर के दकड़ी चौक पर बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी द्वारा पंजीकरण करवाने के लिए कहने पर कश्मीरी चरानियों ने गुंडागर्दी दिखाई। आरोप है कि एक युवक ने पुलिसकर्मी को कुल्हाड़ी से डराने की कोशिश की और फिर वहां से भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, दकड़ी चौक पर तैनात पुलिसकर्मी ने तीन दिन पहले इन कश्मीरी चरानियों को अपना पंजीकरण करवाने के लिए कहा था।

Advertisement

 

Advertisement

हालांकि, वे हर बार इस बात को टालते रहे थे। बुधवार को जब पुलिसकर्मी ने उनसे दोबारा पूछताछ की, तो वे बहस करने पर उतर आए। इसी दौरान, कथित तौर पर एक युवक ने आपा खो दिया और अपनी कुल्हाड़ी उठाकर पुलिसकर्मी को डराने लगा पुलिसकर्मी को कुल्हाड़ी लहराते देख आसपास के लोग तुरंत हरकत में आ गए और उन्होंने इन युवकों को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी। बाजार में मौजूद लोगों की मदद से सभी युवकों को पकड़ लिया गया और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। घुमारवीं पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इन युवकों को हिरासत में ले लिया है।

 

पुलिसकर्मी के बयान के आधार पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। इस घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000