बिजली बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल — शातिर भेज रहे फर्जी मैसेज, खातों से उड़ रहे पैसे – भारत केसरी टीवी

बिजली बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल — शातिर भेज रहे फर्जी मैसेज, खातों से उड़ रहे पैसे

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब साइबर ठगों ने बिजली उपभोक्ताओं को अपने निशाने पर ले रहे हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारी बनकर अब वे लोगों के बैंक अकाउंट साफ करने में लगे हैं। साइबर ठगी के मामलों को लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधान रहने की अपील की है। साइबर ठग ऐसे लोगों को निशाना बना रहे हैं, जिनका बिजली का बिल बकाया है। शातिर बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर बिजली उपभोक्ता से उसके बैंक अकाउंट सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारियां हासिल कर धोखाधड़ी कर रहे हैं। साइबर ठग लोगों के फोन नंबरों पर टेक्स्ट मैसेज भेजकर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं। शातिरों द्वारा भेजे जा रहे मैसेज में लिखा होता है कि आपके द्वारा भरा गया बिजली बिल अपडेट नहीं हुआ, इसलिए आपका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड की लिमेट बढ़ाने के भी मैसेज भी लोगों को भेजे जा रहे है
शातिरों द्वारा भेजे गए एसएमएस में फोन नंबर भी दिए जा रहे हैं, जिस पर संपर्क कर बिल अपडेट करवाने की बात कह रहे हैं। एसपी साइबर क्राइम रोहित मालपानी का कहना है कि जो लोग इन ठगों की बातों में आकर अपनी बैंक डिटेल या कोई अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारी इनको शेयर कर देता है, तो साइबर ठग उसकी सहायता से उस व्यक्ति के बैंक अकाउंट में से पैसा निकाल लेते हैं।CyberFraud
#ElectricityBillScam
#FakeSMSAlert
#CyberCrime
#OnlineScam
#StaySafeOnline
#FraudAlert
#CyberAwareness
#PoliceAdvisory
#DigitalSafety

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000