भारतीय नौसेना ने मछली पकड़ने वाली अपहृत श्रीलंकाई नौका को सेशेल्स रक्षा बलों और श्रीलंका की नौसेना के सहयोग से छुड़ाया

नई दिल्ली सुभाष शर्मा 30 JAN 2024

Advertisement

भारतीय नौसेना ने सेशेल्स रक्षा बलों और श्रीलंका की नौसेना के सहयोग से समन्वित बहुपक्षीय कार्रवाई करते हुए मछली पकड़ने वाली अपहृत श्रीलंकाई नौका को सफलतापूर्वक रोक कर छुडा़ लिया है।

सोमालिया के मोगादिशु से लगभग 955 एनएम पूर्व में श्रीलंकाई ध्वज वाले बहु-दिवसीय मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर लोरेन्ज़ो पुथा 04 के अपहरण की सूचना मिली थी। 27 जनवरी 24 को तीन समुद्री लुटेरों ने मछली पकड़ने वाली इस नौका पर चढ़कर इसका अपहरण कर लिया था।

भारतीय नौसेना ने 28 जनवरी को आईएनएस शारदा कोच्चि एक्‍स पीएम तैनात किया और हेल सी गार्डियन को भी अपहृत मछली पकड़ने वाली नौका का पता लगाने और उसे रोकने का जिम्‍मा सौंपा। इसके अतिरिक्त, आईएफसी आईओआर, नई दिल्ली में श्रीलंका और सेशेल्स के अंतर्राष्ट्रीय संपर्क अधिकारियों के माध्यम से कुशल परिचालन समन्वय और सूचना साझा किए जाने के फलस्वरूप 29 जनवरी 24 को सेशेल्स ईईजेड में एससीजीएस पुखराज ने अपहृत मछली पकड़ने वाली नौका को रोक दिया।

तीन समुद्री लुटेरों ने सेशेल्स कोस्‍ट गार्ड (एससीजी) के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और चालक दल के सभी छह सदस्य सुरक्षित हैं और जहाज को माहे, सेशेल्स ले जाया जा रहा है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000