**भाजपा वरिष्ठ नेता तरसेम भारती ने शिमला में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा का किया आत्मीय स्वागत** – भारत केसरी टीवी

**भाजपा वरिष्ठ नेता तरसेम भारती ने शिमला में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा का किया आत्मीय स्वागत**

**भाजपा वरिष्ठ नेता तरसेम भारती ने शिमला में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा का किया आत्मीय स्वागत**

Advertisement

 

Advertisement

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा   24 जुलाई 2026:

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तरसेम भारती ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘दीप कमल’ पहुँचकर भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। कार्यालय परिसर के बाहर तरसेम भारती के साथ उनकी सुपुत्री डॉ. दीक्षा भारती ने भी प्रदेश प्रभारी को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

 

इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनमें विधायक त्रिलोक जामवाल, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अनिल डडवाल, आईटी प्रदेश सह-संयोजक निखिल ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान तथा मीडिया विभाग से प्यार सिंह कंवर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

प्रदेश प्रभारी के आगमन के उपरांत वरिष्ठ नेता तरसेम भारती ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल तथा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

तरसेम भारती ने बताया कि केंद्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व का निरंतर मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। संगठन की मज़बूती और जनसेवा के संकल्प को लेकर सभी पदाधिकारी पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000