भाजपा में बगावत पर “बिंदल का मास्टरस्ट्रोक, बगावत पर ब्रेक” सोलन में सियासी पारा हाई – भारत केसरी टीवी

भाजपा में बगावत पर “बिंदल का मास्टरस्ट्रोक, बगावत पर ब्रेक” सोलन में सियासी पारा हाई

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

भाजपा में बगावत पर “बिंदल का मास्टरस्ट्रोक, बगावत पर ब्रेक” सोलन में सियासी पारा हाई

Advertisement

 

Advertisement

एक वार्ड में डैमेज कंट्रोल, बाकी बागियों ने बढ़ाई टेंशन

 

सोलन (मदन शर्मा):

 

नगर निगम सोलन चुनाव में भाजपा के अंदर उठी बगावत ने पार्टी की नींद उड़ा दी थी, लेकिन अब प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल खुद मैदान में उतरकर हालात संभालते नजर आ रहे हैं। वार्ड-10 में सुलह कराकर उन्होंने फिलहाल एक बड़ी आग पर काबू पा लिया है, लेकिन बाकी वार्डों में बागियों की चिंगारी अभी भी धधक रही है।

वार्ड नंबर-10 में निर्दलीय ताल ठोक चुके विवेक डोभाल ने आखिरकार पार्टी लाइन में वापसी कर ली है। उनके साथ खड़े पूर्व पार्षद रूसी वालिया और अनिल शर्मा भी मान गए हैं। इस डील को भाजपा के लिए “लाइफलाइन” माना जा रहा है, क्योंकि इससे पार्टी को राहत तो मिली है, लेकिन संकट पूरी तरह टला नहीं है।

असल चुनौती अब उन वार्डों में है, जहां बागी नेता खुलकर मैदान में डटे हैं। वार्ड-2 से रमेश बंसल (राजा भाई) और शांता ठाकुर, वार्ड-3 से गौरव राजपूत और पूर्व पार्षद रजनी, वार्ड-7 से मुकेश शर्मा (डीली भाई) और वार्ड-12 से विधिचंद शर्मा अभी भी झुकने के मूड में नहीं दिख रहे। अगर ये बागी नहीं माने, तो भाजपा के वोटों में सीधी सेंध लगना तय है।

सूत्रों की मानें तो पार्टी हाईकमान अब “डैमेज कंट्रोल” के फुल एक्शन मोड में है—फोन कॉल, मीटिंग और दबाव की राजनीति सब कुछ एक साथ चल रहा है। लेकिन सवाल यही है कि क्या हर बागी को मनाया जा सकेगा या कुछ नेता आखिरी वक्त तक पार्टी के लिए सिरदर्द बने रहेंगे?

सोलन की सियासत इस वक्त पूरी तरह गरमा चुकी है। यह चुनाव अब सिर्फ विकास नहीं, बल्कि भाजपा के अंदरूनी एकजुटता और नेतृत्व की पकड़ की असली परीक्षा बन गया है।

अब सबकी नजर बिंदल पर—क्या वो बगावत को पूरी तरह खत्म करेंगे या बागी खेल बिगाड़ देंगे?

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000