*भाजपा ने महिलाओं को केवल सम्मान नहीं, नेतृत्व की जिम्मेदारी भी दी : पायल वैद्य*  – भारत केसरी टीवी

*भाजपा ने महिलाओं को केवल सम्मान नहीं, नेतृत्व की जिम्मेदारी भी दी : पायल वैद्य* 

*भाजपा ने महिलाओं को केवल सम्मान नहीं, नेतृत्व की जिम्मेदारी भी दी : पायल वैद्य*

Advertisement

 

Advertisement

*कहा,,77 नवनियुक्त प्रभारी-सह प्रभारी में 26 महिलाओं को जिम्मेदारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नारी शक्ति’ के संकल्प को संगठन में भी साकार कर रही भाजपा*

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 23/09/2026

 

 

शिमला, 23 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति का स्वागत करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, उसे करके दिखाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘नारी शक्ति’ को सशक्त बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसका प्रभाव भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

 

पायल वैद्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा महिलाओं को विकास और नेतृत्व की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा देने के साथ-साथ भाजपा ने संगठन में भी महिलाओं को महत्वपूर्ण दायित्व देकर यह स्पष्ट किया है कि महिला सशक्तिकरण केवल नारों तक सीमित नहीं है। संगठन में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है।

 

उन्होंने कहा कि हाल ही में घोषित 77 प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्तियों में 26 महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह आंकड़ा अपने आप में बताता है कि भाजपा महिलाओं को केवल सम्मान देने की बात नहीं करती, बल्कि उन्हें निर्णय लेने, संगठन का नेतृत्व करने और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर भी देती है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को नेतृत्व की भूमिका में आगे लाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को भाजपा संगठन निरंतर मजबूती प्रदान कर रहा है।

 

पायल वैद्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए श्रीकांत शर्मा जी को पुनः प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने पर वह उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती हैं। हिमाचल प्रदेश में संगठन के साथ उनके अनुभव और पूर्व कार्य का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

 

उन्होंने राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह जी को हिमाचल प्रदेश भाजपा की सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दर्शना सिंह जी का संगठन में व्यापक अनुभव है और एक महिला पदाधिकारी के रूप में उन्हें हिमाचल जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश की जिम्मेदारी मिलना भाजपा में महिलाओं को मिल रहे नेतृत्व के अवसरों का प्रमाण है। उनके अनुभव से प्रदेश संगठन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

 

पायल वैद्य ने हिमाचल प्रदेश की पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रीना कश्यप जी को जम्मू-कश्मीर भाजपा का सह-प्रभारी बनाए जाने पर भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटी और विधानसभा की विधायक को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह भी दर्शाता है कि भाजपा में महिलाओं को प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक नेतृत्व की जिम्मेदारियां निभाने का अवसर दिया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति’ आज आत्मविश्वास के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा रही है। भाजपा संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इसी परिवर्तन का हिस्सा है। पार्टी का स्पष्ट विश्वास है कि जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं तो संगठन और समाज दोनों को नई ऊर्जा मिलती है।

 

पायल वैद्य ने सभी नवनियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियां भाजपा के संगठन को और मजबूत करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000