हिमाचल प्रदेश को मिला ‘टॉप अचीवर स्टेट’ का सम्मान — बिज़नेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान (BRAP)-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन – भारत केसरी टीवी

हिमाचल प्रदेश को मिला ‘टॉप अचीवर स्टेट’ का सम्मान — बिज़नेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान (BRAP)-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

औद्योगिक विकास के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहे हिमाचल प्रदेश ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। राज्य को भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा आयोजित बिज़नेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान (BRAP)-2024 के अंतर्गत ‘टॉप अचीवर स्टेट’ के रूप में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम-2025 के दौरान प्रदान किया।

Advertisement

राज्य सरकार की ओर से यह पुरस्कार प्रमुख आवासीय आयुक्त अजय यादव और जिला उद्योग केंद्र सिरमौर के महाप्रबंधक रचित शर्मा ने प्राप्त किया।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश को यह सम्मान निर्माण परमिट, स्वास्थ्य क्षेत्र और सेवा क्षेत्र से संबंधित तीन प्रमुख सुधार क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। राज्य का मूल्यांकन 25 सुधार क्षेत्रों में किया गया, जिसमें 98 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए — यह व्यापक सुधार क्रियान्वयन, ऑनलाइन सिस्टम और मज़बूत फीडबैक व्यवस्था का परिणाम है। 434 सुधार बिंदुओं पर आधारित यह मूल्यांकन देश के सबसे बड़े फीडबैक-आधारित अभ्यासों में से एक रहा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार निवेशकों को doorstep पर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार ने सभी क्षेत्रों में निवेशकों को पारदर्शी, प्रभावी और सहयोगी वातावरण उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान राज्य की सुधारोन्मुख शासन व्यवस्था और उद्योग हितैषी नीतियों का प्रमाण है तथा यह विभाग को भविष्य में और तीव्र सुधार लागू करने के लिए प्रेरित करेगा।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि BRAP–2024 के अंतर्गत मिला ‘टॉप अचीवर’ का दर्जा मुख्यमंत्री की उद्योग केंद्रित दृष्टि और सुधारोन्मुख प्रशासन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पारदर्शी, प्रौद्योगिकी-सक्षम और निवेशक हितैषी ढांचा तैयार किया है जिससे उद्यमियों और MSMEs को वास्तविक सुविधा प्राप्त हो रही है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) आर.डी. नज़ीम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की यह उपलब्धि उसके संगठित और स्थायी सुधार पथ की पुष्टि करती है। अनुमोदनों के डिजिटलीकरण और जवाबदेही ढांचे को मजबूत कर राज्य ने एक विश्वसनीय औद्योगिक वातावरण तैयार किया है।

उन्होंने आगे बताया कि एकीकृत ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से निवेशकों को 150 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं।


#HimachalTopAchiever #BRAP2024 #HimachalIndustry #SukhvinderSinghSukhu #HarshwardhanChauhan #EaseOfDoingBusiness #IndustrialGrowth

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000