चंडीगढ़: वार्ड नंबर 29 से रोहित एवं रवि बिरला ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की – भारत केसरी टीवी

चंडीगढ़: वार्ड नंबर 29 से रोहित एवं रवि बिरला ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

[MADAN SHARMA]

Advertisement

चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 29 में आम आदमी पार्टी को उस समय नई मजबूती मिली, जब रोहित एवं रवि बिरला ने आधिकारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और करीब 100 समर्थक मौजूद रहे।

Advertisement

सदस्यता ग्रहण करने के बाद रोहित बिरला ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके जीवन के महत्वपूर्ण और यादगार पड़ावों में से एक है। उन्होंने अपने आदरणीय नेताओं, परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों, समर्थकों और शुभचिंतकों का भी धन्यवाद किया।

रोहित बिरला ने कहा कि समर्थकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वह पूरी ईमानदारी, समर्पण और विनम्रता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी नई शुरुआत नहीं, बल्कि सभी समर्थकों के साथ एक साझा सफर की शुरुआत है। साथ ही, उन्होंने मजबूत, प्रगतिशील और जनहितैषी चंडीगढ़ के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000