*बोले स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से भारत अधिक उन्नति करेगा ओर आत्मनिर्भर होगा : शांता कुमार* – भारत केसरी टीवी

*बोले स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से भारत अधिक उन्नति करेगा ओर आत्मनिर्भर होगा : शांता कुमार*

पालमपुर मदन शर्मा 4 नबंवर 2025:

Advertisement

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजवा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा कि देश में तैयार वस्तुओं का प्रयोग होगा तो देश में उत्पादन बढ़ेगा। देश अधिक उन्नति की ओर जाएगा तथा अपने देश के लोगों को रोजगार मिलेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इससे देश आत्मनिर्भर होगा किसी दूसरे देश पर निर्भर नही होंगे। ओर यह तथा संभव है जब हम ज्यादा- से ज्यादा अपने अपने देश में तैयार वस्तुओं को खरीद कर उनका प्रयोग करें। शांता कुमार मंगलवार को पालमपुर में आत्मनिर्भर भारत हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

शांता कुमार ने कहा कि आज का विष्य भारत की संस्कृति दृष्टि से भाजपा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि भारत ने अपने उदेश्य को खुद को भूमि का टुकड़ा नही माना। हमने अपने भारत देश को वो स्थान दिया जो मनुष्य के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की नयी परिभाषा लिख रहा है।
उन्होंने हर घर स्वदेशी का मंत्र अपनाने का आह्वान किया। आत्मनिर्भर भारत अभियान अब राष्ट्रीय चरित्र का हिस्सा बन चुका है। स्थानीय उद्योगों व कारीगरों को बढ़ावा देना ही सच्ची आत्मनिर्भरता है। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और युवा उद्यमियों को सशक्त बनाने की बात कही तथा कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करें।

शांता कुमार ने कहा कि जब समाज में बड़ा परिवर्तन लाना होता है तो युवाओं को देखा जाता है। उन्होंने कहा युवाओं के बिना समाज व देश में परिवर्तन संभव नही। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी ओर विकसित भारत एवं सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की सहभागिता अवश्यक होनी चाहिए।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले 11 वर्षों से देश की युवा शक्ति को शिक्षा से लेकर रोजगार ओर खेल से लेकर नवाचार तक नई पहचान दे रही है। शांता कुमार ने युवाओं से “हर घर स्वदेशी- घर घर स्वदेशी” का नारा बुलंद करने, स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने और उनके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने की अपील की, ताकि स्थानीय उद्योगों को बल मिले और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो सकें।

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में आत्मनिर्भर भारत और हर घर स्वदेशी अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है और इस लक्ष्य की प्राप्ति का मार्ग आत्मनिर्भर भारत से होकर गुजरता है।

शांता कुमार ने कहा कि भारत का राष्ट्रवाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है जो किसी नेता पार्टी ने नहीं बल्कि स्वयं प्रभु राम ने दिया है। हमें इस देश की हर चीज से प्यार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में मंत्र जाप का महत्व है एक मंत्र को बार-बार इसलिए जपते हैं ताकि हम उसको सिद्ध कर सके इसलिए पार्टी के भी कार्यक्रम बार-बार इसलिए होते हैं ताकि वो हमारे व्यवहार में आ जाए।
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, दोनो युवा मंडल अध्यक्ष गोपेश शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुभवं बंगारिय ओर अजय भटट, युवा मोर्चा के महामंत्री चमन लाल, उपाध्यक्ष वरुण कपूर सहित सैंकड़ो युवाओं ने भाग लिया।

*मेरी अंतिम इच्छा: पालमपुर की जीत के बाद मै प्रभु चरणों में जाउं*

शांता कुमार ने कहा कि मुझे इस बात का दुख होता है कि पूरे भारत में हम है पर हिमाचल और पालमपुर में हम नहीं उन्होंने कहा की मेरे 91 वर्ष पूरे होने के बाद जब अपने जन्मदिन वाले दिन मैंने अकेले बैठकर सोचा तो मुझे झटका लगा और मेरे मन से यही आवाज आई की प्रभु के पास हार कर नहीं जाना चाहता हूं इसलिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इतनी मेहनत करो कि हिमाचल में भी और पालमपुर में भी विजयी हों। शांता कुमार ने कहा की मैंने अपने जीवन में बहुत सी विजय हासिल की है तथा अंत में मैं अब पालमपुर को जीतकर भगवान के पास विजयी होकर जाना चाहता हूं यही मेरी अब अंतिम इच्छा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000