चम्बा में ₹32.80 लाख घोटाला उजागर, पूर्व उपप्रधान और पंचायत सचिव गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

चम्बा में ₹32.80 लाख घोटाला उजागर, पूर्व उपप्रधान और पंचायत सचिव गिरफ्तार

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*चम्बा विकास कार्यों में ₹32.80 लाख का घोटाला उजागर, पूर्व उपप्राधान और पंंचायत सचिव गिरफ्तार*

 

पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच विधानसभा क्षेत्र चुराह की ग्राम पंचायत चंडी में विकास कार्याें में गड़बड़ी पाए जाने पर पुलिस ने पूर्व उपप्राधान व पंंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

पूर्व उपप्रधान के खिलाफ लंबे समय से विकास कार्याें में अनियमितताएं बरतने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत के आधार पर जांच के बाद पंचायत में करवाए गए विकास कार्याें में करीब 32,80,500 रुपए की गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व उपप्रधान चंद्रपाल निवासी गांव चंडी तथा पंचायत सचिव खेप सिंह निवासी गांव भंगड़ौता डाकघर राजपुरा को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दोनों को सोमवार को कोर्ट में भी पेश किया गया। मौजूदा समय में पंचायत सचिव का दूसरी पंचायत में तबादला हो गया है।

वहीं पूर्व उपप्रधान इससे पहले पंचायत में प्रधान भी रह चुके हैं, ऐसे में 10 वर्षों में करवाए गए कार्याें में जांच में अनियमितताएं सामने आईं। कार्याें में पनिहारा, ड्रेन नाली, वाटर भंडार, कुहल का निर्माण, गांव सडाला से धुंधी सड़क, कूड़ेदान बड़ोह, मोक्षधाम मोहल के कार्याें की शिकायत की गई थी। इसके बाद जांच में आरोप सही पाए गए।  इन कार्याें की शिकायत एडीएम चम्बा, डीसी चम्बा समेत पंचायत अधिकारियों से की गई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000