आईजीएमसी, चमियाणा, टीएमसी में ऑटोमेटेड लैब, सरकार ने दी मंजूरी; 75 करोड़ में मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – भारत केसरी टीवी

आईजीएमसी, चमियाणा, टीएमसी में ऑटोमेटेड लैब, सरकार ने दी मंजूरी; 75 करोड़ में मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

सरकार ने दी मंजूरी; 75 करोड़ में मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, एक ही ब्लड सैंपल से हो जाएगी कई तरह की जांच

प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया गया है। तीन प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाणा और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आईजीएमसी और डाप्त राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में अत्याधुनिक ट्रैक बेस्ड ऑटोमेटेड लैब स्थापित करने को मंजूरी मिल गई है। सरकार ने आईजीएमसी, चमियाणा और टीएमसी संस्थानों में इन प्रयोगशालाओं की स्थापना के लिए 25-25 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत और जारी कर दी है। योजना के तहत इन तीनों जगह आधुनिक ट्रैक बेस्ड ऑटोमेटेड लैब स्थापित करने के लिए कुल 75 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

इन प्रयोगशालाओं में खून के एक ही नमूने से कई प्रकार की जांच की जा सकेंगी, जिससे मरीजों को बार-बार सैंपल देने की आवश्यकता नहीं होगी और जांच रिपोर्ट पहले की तुलना में कम समय में उपलब्ध हो सकेगी। सरकार ने इन प्रयोगशालाओं के लिए आवश्यक अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए निविदाएं भी आमंत्रित कर दी हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपकरणों की स्थापना का कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

समय पर मिलेगी रिपोर्ट

नई ऑटोमेटेड लैब की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि मरीज के खून के एक ही नमूने से विभिन्न प्रकार की जांचें की जा सकेंगी। वर्तमान व्यवस्था में कई बार अलग-अलग जांचों के लिए अलग-अलग नमूने लेने पड़ते हैं,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000