सात वार्डों में सिर्फ एक-एक नामांकन, प्रदेश भर में अब तक 1426 नॉमिनेशन – भारत केसरी टीवी

सात वार्डों में सिर्फ एक-एक नामांकन, प्रदेश भर में अब तक 1426 नॉमिनेशन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय के चुनाव को लेकर हालांकि अब नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और शहरी निकाय के चुनाव को लेकर राज्य में अब तक 1426 प्रत्याशियों ने चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। राज्य में 51 शहरी निकायों के चुनावों को लेकर हालांकि राज्य के सात वार्ड ऐसे भी हैं, जहां पर केवल एक ही उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इन वार्डों की बात की जाए, तो प्रदेश के जिला कुल्लू की नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर छह में एक ही उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं, जिला मंडी की नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड नंबर दो व छह एवं नगर पंचायत चिडग़ांव के वार्ड नंबर दो में केवल एक एक नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया है।

Advertisement

इसके साथ ही जिला मंडी की नगर पंचायत करसोग के वार्ड नंबर सात में कोई भी नामांकन दर्ज नहीं कराया गया। ऐसे में इन वार्डों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है, लेकिन अभी राज्य के शहरी निकाय के चुनाव में नामांकन पत्र को लेकर जांच प्रक्रिया चार मई होगी। ऐसे में राज्य के विभिन्न शहरी निकायों के सात वार्डों में जिन सदस्यों ने एक ही नामांकन भरा है, उनका वार्ड सदस्य के रूप में चुनना लगभग तय हो गया है। वहीं, जहां एक भी वार्ड सदस्य के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया गया हैै, वहां पर फिर से नामांकन दाखिल करने का मौका दिया जा सकता है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000