चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे में एलपीजी से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित – भारत केसरी टीवी

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे में एलपीजी से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर एक और सड़क हादसा पेश आया है।  शनिवार सुबह बल्ह पुलिस थाना के तहत होटल बगला के समीप गैस से लदा अनियंत्रित ट्रक हाईवे पर पलट गया और चारों ओर एलपीजी सिलिंडर बिखर गए। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। लेकिन राहत की बात है कि हादसे में ट्रक चालक को कोई चोट नहीं आई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू की। वही, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में हाईवे पर धुंध पड़ने का ज्यादा खतरा रहता है। धुंध को ध्यान में रखते हुए वाहन चालक कम गति से सफर करें, ताकि हादसे पेश न आए। मंडी जिले में नेशनल हाईवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले कल भी सुंदरनगर के जड़ोल में एक वोल्वो बस ट्रक के पीछे जा टकराई और हादसे में बस चालक की मौत हो गई। जबकि 5 से 6 सवारियां भी घायल हुई थीं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000