नेता फैक्टरियों में नहीं, तप-संघर्ष से बनते हैं, नाहन में बोले उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री – भारत केसरी टीवी

नेता फैक्टरियों में नहीं, तप-संघर्ष से बनते हैं, नाहन में बोले उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

[MADAN SHARMA]

Advertisement

स्वर्गीय विधायक रेणुकाजी विधानसभा डा. प्रेम सिंह को उनकी 78वीं जयंती एवं 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि नेता फैक्ट्रियों में नहीं, बल्कि तप और संघर्ष से बनते हैं। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि एक दिन विनय कुमार बहुत बड़े नेता बनेंगे और आज वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि रेणुकाजी व स्वर्गीय विधायक डा. प्रेम सिंह का स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी गहरा नाता रहा है।

Advertisement

यही कारण है कि रेणुकाजी का विकास डा. प्रेम सिंह से लेकर विनय कुमार के नेतृत्त्व में रेणुकाजी में हुआ। उप-मुख्यमंत्री ने कांग्रेस संगठन में विनय कुमार की अध्यक्ष के तौर पर आगे बढऩे की बात कही। वहीं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश में सिरमौर के युवाओं की भागीदारी लगातार प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सिरमौर का युवा देश-प्रदेश के साथ प्रशासनिक, सेना, पुलिस सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस दौरान प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सिरमौर के युवाओं की सक्रिय भागीदारी दर्ज होने की बात कही।

जनसभा देखकर अंदाजा लगाएं;हम कहां, आप कहां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने इस आयोजित जनसभा में कहा कि अभी हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रेणुकाजी आए थे। रेणुकाजी में 400 की जनसभा भी नहीं जुटी थी। अब इसी रेणुकाजी में उनकी जनसभा को देखकर भाजपा के लोग अंदाजा लगा लें कि वह कहां है और हम कहां हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000