बारिश का कहर, लाहुल में 150 लोग घर छोडऩे को मजबूर, सिरमौर में मिले तीन शव – भारत केसरी टीवी

बारिश का कहर, लाहुल में 150 लोग घर छोडऩे को मजबूर, सिरमौर में मिले तीन शव

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

हिमाचल भर में मंगलवार रात से जारी बारिश ने खूब कहर बरपाया है। लाहुल-स्पीति की मयाड़ घाटी के करपट गांव में आई बाढ़ से गांव के आसपास हालात बिगड़ गए और करीब 150 लोग अपना घर छोडऩे को मजबूर हो गए। इन सभी को मयाड़ नाले के दूसरी ओर बनाए गए टेंटों व सुरक्षित स्थानों में शरण लेनी पड़ी। बाढ़ के कारण मयाड़ नाले का बहाव एक स्थान पर रुक गया, जिससे वहां झील जैसी स्थिति बन गई है। पानी का स्तर बढऩे से करपट गांव को जोडऩे वाला मोटरेबल पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है। पुल के डूबने से गांव का संपर्क प्रभावित हो गया है और ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल के पानी में डूब जाने के कारण दो प्रवासी मजदूर और एक महिला अब भी गांव में फंसे हुए हैं। इसके अलावा करपट गांव के 32 परिवारों का पशुधन भी गांव के दूसरी ओर फंसा हुआ है। उधर,भारी बारिश के बाद सडक़, रास्तों व नदी नालों को देखते हुए डीसी ऊना ने बंगाणा सब डिवीजन में सभी स्कूल-कालेजों में बुधवार को छुट्टी घोषित कर दी। इसके साथ ही नादौन के शिक्षण संस्थानों में भी बुधवार को छुट्टी करनी पड़ी। इसके अलावा कांगड़ा के परागपुर की कलोहा सडक़ पर नक्की खड्ड में अचानक जल स्तर बढऩे से एक गाड़ी फंस गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।

Advertisement

इसी बीच सोलन जिला के परवाणू, कसौली, शिमला शहर, मंडी के धर्मपुर और सिरमौर जिले में भी भारी बारिश से तबाही हुई है। सोलन और सिरमौर के निचले इलाकों में कई जगह घरों व दुकानों में जल भराव भी हो गया। सिरमौर के बागनाधार के कमरऊ में मंगलवार को लैंडस्लाइड में दबे तीनों मजदूरों के शव बुधवार को बरामद कर लिए गए है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000