बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने HPSHIVA परियोजना की समीक्षा की, 3,000 हेक्टेयर लक्ष्य में से 2,612 हेक्टेयर क्षेत्र विकसित – भारत केसरी टीवी

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने HPSHIVA परियोजना की समीक्षा की, 3,000 हेक्टेयर लक्ष्य में से 2,612 हेक्टेयर क्षेत्र विकसित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने एशियाई विकास बैंक (ADB) की सहायता से बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और ऊना जिलों में संचालित HPSHIVA परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

 

उन्होंने बताया कि परियोजना के प्रथम चरण में 3,000 हेक्टेयर भूमि विकसित करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से अब तक 2,612 हेक्टेयर क्षेत्र विकसित किया जा चुका है। इनमें 1,543 हेक्टेयर में पौधरोपण पूरा हो गया है, जबकि इस वर्ष के वर्षा ऋतु के दौरान लगभग 1,000 हेक्टेयर में पौधरोपण किया जाएगा। शेष क्षेत्र में जनवरी-फरवरी 2027 के दौरान प्लम और पर्सिमन जैसी शीतकालीन फसलों का रोपण किया जाएगा।

 

मंत्री ने बताया कि 3,000 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए कुल 331 क्लस्टर चिन्हित किए गए हैं, जिससे लगभग 10,646 किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि HPSHIVA परियोजना के दूसरे चरण के लिए सर्वेक्षण कार्य भी जारी है। अब तक लगभग 2,500 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान की गई है, जिसमें से 2,153 हेक्टेयर का सर्वेक्षण चल रहा है। करीब 1,200 हेक्टेयर के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार कर तकनीकी स्वीकृति हेतु ADB को भेज दिए गए हैं। ADB की मंजूरी मिलने के बाद अगस्त के अंतिम सप्ताह से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

बैठक में सोलर फेंसिंग, भूमि तैयारी, ड्रिप सिंचाई और लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। धीमी कार्य प्रगति पर दो ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया गया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक संबंधित क्लस्टरों में आवश्यक श्रमिकों की तैनाती नहीं की जाती, तब तक उन ठेकेदारों के सभी बिल रोके जाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000