बिलासपुर खेल छात्रावास में गैस संकट: LPG नहीं मिली तो 120 खिलाड़ियों को घर भेजने की नौबत – भारत केसरी टीवी

बिलासपुर खेल छात्रावास में गैस संकट: LPG नहीं मिली तो 120 खिलाड़ियों को घर भेजने की नौबत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

बिलासपुर स्टेट होस्टल में गैस का संकट, जल्द एलपीजी सिलेंडर नहीं मिला, तो घर भेजने पड़ेंगे बच्चे

Advertisement

राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में रसोई गैस का संकट गहरा गया है। राज्य खेल छात्रावास को यदि मंगलवार तक रसोई गैस सप्लाई नहीं मिली, तो इस होस्टल में रह रहे खिलाडिय़ों को मजबूरी में घर भेजना पड़ेगा। राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में कबड्डी, बॉक्सिंग सहित अन्य खिलाड़ी प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान में इन खिलाडिय़ों को होस्टल प्रबंधन के पास घर भेजने के बजाय कोई अन्य विकल्प नहीं है। राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर में वर्तमान में 120 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसमें 60 लड़कियां और 60 लडक़े खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन वर्तमान में होस्टल में रसोई गैस खत्म होने वाली है। ऐसे में यदि मंगलवार तक गैस की सप्लाई नहीं मिलती है, तो यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को घर भेज दिया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो यहां पर रसोई गैस को लेकर बैकअप के तौर पर 10 से 15 सिलेेंडर रखे जाते थे, लेकिन अब महज दो सिलेंडर ही शेष बचे हैं।

Advertisement

उधर, राज्य खेल छात्रावास बिासपुर के प्रभारी मनोज ठाकुर का कहना है कि अपनी समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों को बताया गया है। उम्मीद है कि जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान होगा, यदि जल्द रसोई गैस नहीं मिली तो बच्चों को घर भेजना ही पड़ेगा। वहीं, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ब्रिजेंद्र पठानिया ने कहा कि घरेलू गैस की दिक्कत नहीं है, लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडरों की कुछ दिक्कत सामने आई है। उन्होंने कहा कि राज्य खेल छात्रावास में यदि इस तरह की समस्या है तो इसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000