बीमा की रकम हड़पने के लिए रचा पत्नी की मौत का फर्जी ड्रामा, मामले में पति और 2 सहयोगी आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

बीमा की रकम हड़पने के लिए रचा पत्नी की मौत का फर्जी ड्रामा, मामले में पति और 2 सहयोगी आरोपी गिरफ्तार

सोलन नगर निगम के रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु कार्यालय द्वारा दिनांक 06-02-2025 को पुलिस थाना सदर सोलन में शिकायत दर्ज करवाई गई कि दिनांक 07-01-2025 को नगर निगम कार्यालय में श्रीमती मोनिका गोयल पत्नी श्री विशाल गोयल के नाम से फॉर्म नंबर 02 पर एक मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) के लिए आवेदन प्राप्त हुआ था। इस फॉर्म पर सुरेश शर्मा और गगन के नाम, मोबाइल नंबर एवं हस्ताक्षर दर्ज थे। इसके अलावा, नगर निगम के कर्मचारी धर्मपाल के भी इस फॉर्म पर हस्ताक्षर थे, और उसी ने इसे नगर निगम कार्यालय में जमा करवाया था।

Advertisement

प्रक्रिया के तहत इस आवेदन के आधार पर दिनांक 14-01-2025 को मोनिका गोयल का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। अगले ही दिन, 15-01-2025 को विशाल गोयल द्वारा नगर निगम कार्यालय में आवेदन देकर इस प्रमाण पत्र की पाँच प्रतियाँ प्राप्त की गईं।

Advertisement

हालांकि, दिनांक 01-02-2025 को मोनिका गोयल के नाम से एक नया आवेदन नगर निगम को प्राप्त हुआ, जिसमें कहा गया कि वह जीवित हैं और किसी ने उनका झूठा अंतिम संस्कार दिखाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया है। उन्होंने प्रमाण पत्र रद्द करने की मांग की, जिसके बाद इस मामले में पुलिस थाना सदर सोलन में मुकदमा दर्ज किया गया।

Advertisement

जांच में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा

Advertisement

जांच के दौरान नगर निगम के रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की गई, जिससे पुष्टि हुई कि मृत्यु प्रमाण पत्र पूरी तरह से फर्जी था। इस आवेदन को विशाल गोयल नामक व्यक्ति ने बनवाया था, जो वर्ष 2014 से 2016 तक सन्नी साइड, सोलन में अपनी पत्नी के साथ रहता था। लेकिन मामले के खुलासे के बाद से ही वह फरार था और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर रखा था।

आखिरकार, दिनांक 14-03-2025 को आरोपी विशाल गोयल (पुत्र श्री रविंदर नाथ गोयल, निवासी माया गार्डन, जीरकपुर, जिला एसएएस नगर, मोहाली, पंजाब, उम्र 50 वर्ष) को जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में खुलासा हुआ कि मोनिका गोयल के नाम पर ICICI बैंक और बजाज फाइनेंस से करीब 85 लाख रुपये की बीमा पॉलिसियाँ थीं। इन्हीं पैसों को हड़पने के लिए विशाल गोयल ने यह साजिश रची। उसे पता चला था कि सोलन में आसानी से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बन सकते हैं और इसी वजह से उसने सुरेश शर्मा नामक व्यक्ति से संपर्क किया। विशाल गोयल ने सुरेश शर्मा को अपनी पत्नी का पुराना आधार कार्ड और राशन कार्ड देकर जाली मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करवाया।

तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस ने इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए दिनांक 14-03-2025 को दो और आरोपियों – सुरेश शर्मा (पुत्र श्री तारा दत्त, निवासी मेड़ोबाग, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर, उम्र 64 वर्ष) और नगर निगम के कर्मचारी धर्मपाल (पुत्र श्री देशराज, निवासी आदर्श नगर, धोबीघाट रोड, सोलन, उम्र 48 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टी की और बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को दिनांक 15-03-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000