कांग्रेस पार्टी विकास, पर्यटन, गरीब, महिला, युवा, किसान, बागवान विरोधी : बिंदल – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस पार्टी विकास, पर्यटन, गरीब, महिला, युवा, किसान, बागवान विरोधी : बिंदल

हिमाचल प्रदेश ब्यूरो सुभाष शर्मा 18/04/24

Advertisement

किन्नौर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बालट्रांग में कल्पा मंडल जिला किन्नौर की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी विकास, पर्यटन, गरीब, महिला, युवा, किसान, बागवान विरोधी है।
उन्होेके कहा की इस सरकार ने जनता का विश्वास अपने 15 महीने के छोटे से कार्यकाल में ही खो दिया। इस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में महंगाई, कुप्रबंधन, फजुलखर्ची लाई, इस सरकार ने प्रदेश की भोली भाली जनता को ठगने का प्रयास किया। एक बार तो कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा चुनावो में जनता को ठग कर वोट प्राप्त कर लिया पर इस प्रकार की ठगी इन लोकसभा के चावन में नहीं चलेगी जनता सब जानती है कि सरकार में किन का कल्याण हुआ और किन का नहीं। अगर कल्याण हुआ तो इस सरकार में केवल मुख्यमंत्री के मित्रों का हुआ।

Advertisement

उन्होंने कहा की वर्ष 2019 के चुनाव में मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी स्व रामस्वरूप शर्मा ने 4,05459 मतों के अंतर से कांग्रेस को हराया था और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से हिमाचल प्रदेश में चारों के चारों लोकसभा सीटों को जीतेगी, हम केवल लोकसभा सीटें नहीं जीतेंगे, हम हिमाचल प्रदेश में होने वाले 6 या 9 उपचुनाव भी जीतेंगे जनता में सरकार के प्रति बहुत रोष है और वह रोष स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है और पहली बार नहीं तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। जनता को अगर किसी पर विश्वास है तो वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प, दृढ़ निश्चय और गारंटी पर है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं और 2019 के संकल्प पत्र के भाजपा द्वारा किए गए सभी वादों को उन्होंने पूरा किया है। गरीब कल्याण और जनजातीय क्षेत्र पर भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण फॉक्स है, अगर किसी प्रधानमंत्री ने जनजातीय क्षेत्र के बारे में सोचा तो वह मोदी है इससे पहले किसी भी सरकार ने इस क्षेत्र के लिए पूर्ण योजना नहीं बनाई।

उनके साथ भाजपा के प्रत्याशी सूरत नेगी, भाजपा नेता जवाहर शर्मा, जिला अध्यक्ष संजीव हीरा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000