प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों एवं वर्तमान परिस्थितियों पर की विस्तृत चर्चा, प्राप्त किया मार्गदर्शन – भारत केसरी टीवी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों एवं वर्तमान परिस्थितियों पर की विस्तृत चर्चा, प्राप्त किया मार्गदर्शन

शिमला ब्यूरो प्रमुख सुभाष शर्मा।   21/08/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण विषयों एवं वर्तमान परिस्थितियों पर की विस्तृत चर्चा, प्राप्त किया मार्गदर्श

 

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भी की आत्मीय भेंट, कुशलक्षेम जाना और हिमाचल से जुड़े विभिन्न विषयों पर किया विचार-विमर्श

 

शिमला, 21 अगस्त 2026। हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों, प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों तथा विकास से संबंधित मुद्दों पर प्रधानमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत करवाते हुए प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश के प्रति सदैव विशेष स्नेह रहा है और केंद्र सरकार ने हर परिस्थिति में हिमाचल के हितों एवं विकास को प्राथमिकता दी है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, आधारभूत ढांचा एवं अन्य क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाया गया है। केंद्र की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदेश के लाखों परिवारों को मिल रहा है।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री का हिमाचल के प्रति लगाव और प्रदेश के विकास को लेकर उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणा प्रदान करती है।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री का हिमाचल प्रदेश को निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

 

हिमाचल के हितों की आवाज केंद्र के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भौगोलिक परिस्थितियों की दृष्टि से एक विशेष राज्य है और यहां विकास की चुनौतियां भी अन्य राज्यों से अलग हैं। इसलिए प्रदेश के विकास के लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार में रहते हुए भी केंद्र सरकार के सहयोग से हिमाचल के विकास को गति दी और आज विपक्ष में रहते हुए भी पार्टी प्रदेश के हितों से जुड़े प्रत्येक महत्वपूर्ण विषय को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रख रही है।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और हिमाचल प्रदेश भी इस विकास यात्रा का महत्वपूर्ण भागीदार है। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को धरातल पर उतारा गया है और भविष्य में भी हिमाचल के विकास को नई गति मिलेगी।

 

जगत प्रकाश नड्डा से की आत्मीय भेंट, जाना कुशलक्षेम

 

नई दिल्ली प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भी आत्मीय भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।

 

इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जयराम ठाकुर ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल प्रदेश के विकास और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा उनका अनुभव और मार्गदर्शन सदैव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहा है।

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार और केंद्रीय नेतृत्व का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। भाजपा का प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता प्रदेश के हित, जनकल्याण और विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन हिमाचल भाजपा को नई ऊर्जा प्रदान करता है। प्रदेश की जनता के हितों से जुड़े विषयों को हर उचित मंच पर उठाना और हिमाचल के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना भाजपा की प्राथमिकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000