एचपी शिवा परियोजना बनेगी गेम चेंजर, बागबानी क्षेत्र में उत्पादन क्षमता कई गुना बढ़ाने की तैयारी – भारत केसरी टीवी

एचपी शिवा परियोजना बनेगी गेम चेंजर, बागबानी क्षेत्र में उत्पादन क्षमता कई गुना बढ़ाने की तैयारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय के मीटिंग हॉल में बागबानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में एचपी शिवा परियोजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत कुल छह हजार हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने का लक्ष्य है। वर्तमान में चार हजार हेक्टेयर क्षेत्र में कार्य प्रगति पर है। वर्तमान चरण में लगभग तीन हजार 200 हेक्टेयर क्षेत्र को 31 दिसंबर, 2025 से पहले कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना के अंतर्गत 142 सिंचाई योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से 123 योजनाओं को दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बागबानी मंत्री ने निर्देश दिए कि सोलर फेंसिंग, ड्रिप इरिगेशन एवं फील्ड प्रिपरेशन के लंबित कार्यों को भी 31 दिसंबर, 2025 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। बैठक में सचिव बागबानी, निदेशक बागबानी, इंजीनियर-इन-चीफ जल शक्ति विभाग, परियोजना निदेशक, संयुक्त निदेशक, मुख्य अभियंता तथा उद्यान एवं जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।

 

बैठक में बागबानी मंत्री द्वारा सिंचाई योजनाओं, ड्रिप इरिगेशन, फील्ड प्रिपरेशन और सोलर फेंसिंग के सभी कार्यों की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया गया। बागबानी मंत्री ने कहा कि एचपी शिवा परियोजना प्रदेश के बागबानी क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होगी। हमारा लक्ष्य किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उनकी उत्पादन क्षमता को कई गुना बढ़ाना है। परियोजना निदेशक डा. देवेंद्र ठाकुर ने जानकारी दी कि एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत कुल 6000 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने का लक्ष्य है।

वर्तमान में 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में कार्य प्रगति पर है। वर्तमान चरण में लगभग 3200 हेक्टेयर क्षेत्र को 31 दिसंबर 2025 से पहले कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बैठक में के. पॉल रासु सचिव, विनय सिंह निदेशक उद्यान विभाग, अंजू शर्मा इंजीनियर-इन-चीफ जल शक्ति विभाग, डा. देवेंद्र ठाकुर परियोजना निदेशक एचपी शिवा, दीपक गर्ग मुख्य अभियंता जल शक्ति, विशाल जसवाल उपपरियोजना निदेशक एचपी शिवा सहित प्रदेश के सात जिलों से उद्यान एवं जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया ।

#HPShivaProject #HorticultureHP #IrrigationDevelopment #SolarFencing #DripIrrigation #HimachalAgriculture #HorticultureGrowth #HPNews #KangraNews #HimachalDevelopment #FarmersFirst #ModernFarmingHP

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000