ऊना न्युज: जुड़वा नाबालिग बहनों के साथ छेड़छाड़ – भारत केसरी टीवी

ऊना न्युज: जुड़वा नाबालिग बहनों के साथ छेड़छाड़

ऊना। जिला ऊना के एक गांव में नाबालिग जुड़वा बहनों के साथ अश्लील हरकत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले में एक व्यक्ति द्वारा 8 साल की दो जुड़वा बहनों के साथ अश्लील हरकत की गई है. घटना को लेकर पीड़ित बच्चियों की मां ने उसी गांव के आरोपी पर शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

शादी समारोह में जा रही थी बच्चियां
एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि ये घटना सोमवार दोपहर बाद सामने आई। दोनों जुड़वा बहनें अपने अन्य तीन चचेरे भाई-बहनों के साथ घर से करीब आधा किलोमीटर दूर शादी समारोह में खाना खाने जा रही थीं. इस दौरान इन बच्चों को रास्ते में आरोपी मिल गया. आरोपी खाना खाने की बात कहकर सभी बच्चों को अपने घर ले गया। जहां उसने दोनों जुड़वा बच्चियों को अपने कमरे में बुला लिया। जबकि बाकी बच्चों को घर के बाहर खड़ा कर दिया।आरोपी ने कमरे में ले जाकर इन बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया. जिसे देख बच्चियां सहम गई और रोने लगी. दोनों बहनों की रोने की आवाज सुनकर घर के बाहर खड़े बच्चे भी घबरा गए. जिसके बाद बाहर खड़े बच्चे भी घबराकर रोने लगे और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगे।

Advertisement

किसी को न बताने की दी धमकी
जिसके चलते आरोपी ने दोनों जुड़वा बहनों को तुरंत अपने कमरे से बाहर निकाल दिया और उन्हें ये बात किसी को भी न बताने की धमकी देकर वहां से भेज दिया। आरोपी ने बच्चियों को धमकी दी कि अगर उन्होंने इस बारे में किसी को भी कुछ भी बताया तो वो उन्हें घर से उठा कर ले जाएगा. इसके बाद सभी बच्चे रोते हुए घर पहुंचे और उन्होंने शिकायतकर्ता महिला और उसकी जेठानी को पूरी घटना की जानकारी दी। महिलाओं ने भी फौरन घर के पुरुषों को इस घटना के बारे में बताया और सभी लोग आरोपी युवक को ढूंढने निकल पड़े, लेकिन आरोपी युवक ने पीड़ित बच्चों के परिजनों से घटना को लेकर सबूत मांगने शुरू कर दिए।

Advertisement

एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया, “जिले के एक गांव में 8 साल की 2 सगी बहनों के साथ उसी गांव के युवक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले में जांच शुरू कर दी है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000