पेयजल आपूर्ति बहाल, मंडी शहरवासियों को मिली बड़ी राहत – भारत केसरी टीवी

पेयजल आपूर्ति बहाल, मंडी शहरवासियों को मिली बड़ी राहत

मंडी आरती शर्मा 22 अगस्त। मंडी शहर की पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है और अब लोगों को नियमित रूप से पानी मिलना शुरू हो गया है। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण स्कोर रोड पर आरडी इंडस्ट्री के समीप भूमि धंसने से उहल नदी से आने वाली मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस वजह से शहर के अनेक वार्डों में पानी की भारी किल्लत हो गई थी और विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी सप्लाई करना पड़ा।

Advertisement

सहायक अभियंता रोहित गुप्ता ने बताया कि विभाग ने दिन-रात कार्य करते हुए पाइपलाइन को वेल्डिंग कर जोड़ दिया है। मौसम अनुकूल रहने से कार्य तेजी से पूरा हुआ और अब शहर की जलापूर्ति पूर्ववत सुचारू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बाड़ी और बिजनी क्षेत्रों में भी टूटी पाइपों को जोड़ने का काम अंतिम चरण में है और आज शाम तक वहां भी पानी पहुंच जाएगा। इसके साथ ही पड्डल पंप हाउस से भी निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000