पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिल एक महीने में होंगे साफ: मुख्यमंत्री सुक्खू – भारत केसरी टीवी

पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिल एक महीने में होंगे साफ: मुख्यमंत्री सुक्खू

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

 

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि राज्य सरकार अगले एक महीने के भीतर पेंशनरों के सभी लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान कर देगी। उन्होंने यह घोषणा आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं व मांगों का उचित समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सामाजिक दायित्व निभाने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए सरकार ने सत्ता में आने के बाद पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया, जिससे राज्य के 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को लाभ मिला है।

श्री सुक्खू ने कहा कि सरकार पेंशनरों की विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए सक्रियता से काम कर रही है और समय-समय पर उनके लंबित देयों का निपटारा भी किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार संसाधन सृजन और वित्तीय अनुशासन दोनों पर ध्यान दे रही है। पिछली भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण राज्य की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई, जिससे कर्मचारियों और पेंशनरों को भुगतान में देरी हुई।

उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कर्मचारियों और पेंशनरों के सभी लंबित देयों को निपटाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और पेंशनरों की विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा।

#PensionersWelfare #MedicalBillsClearance #HimachalGovt #CMSSSukhu #OldPensionScheme #EmployeeWelfare

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000