पीटीसी डरोह में ऐतिहासिक दिन: सीएम सुक्खू ने 1253 पुलिस कांस्टेबलों को बांटे नियुक्ति पत्र, नशे के खिलाफ दिलाई शपथ – भारत केसरी टीवी

पीटीसी डरोह में ऐतिहासिक दिन: सीएम सुक्खू ने 1253 पुलिस कांस्टेबलों को बांटे नियुक्ति पत्र, नशे के खिलाफ दिलाई शपथ

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) डरोह में आयोजित रोजगार संकल्प एवं चिट्टा विरुद्ध शपथ समारोह एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और हाल ही में पुलिस विभाग में भर्ती हुए 1253 नए कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

पीटीसी के इतिहास में पहली बार सीएम ने बांटे नियुक्ति पत्र

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रशिक्षण कॉलेज में आकर नवनियुक्त जवानों को नियुक्ति पत्र बांटे हों। इस दौरान नए कांस्टेबलों के अभिभावक भी मौजूद रहे, जिससे माहौल और भी गौरवमय हो गया। नियुक्ति पाने वालों में 746 पुरुष, 390 महिलाएं और 117 भूतपूर्व सैनिक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ सीएम ने दिखाए कड़े तेवर

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ते नशे (चिट्टा) के कारोबार के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने पीटीसी में मौजूद जनसमूह और पुलिस कर्मियों को चिट्टे और मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूकता शपथ दिलाई। सीएम सुक्खू ने अपने संबोधन में कहा कि चिट्टा हमारे बच्चों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य में सबसे बड़ी बाधा है। इसलिए हमारी सरकार ने इसके खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ी है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000