लाहुल-स्पीति की घेपन झील बनी खतरे की घंटी, 33 साल में 178% बढ़ा दायरा—जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान तक मचा सकती है तबाही – भारत केसरी टीवी

लाहुल-स्पीति की घेपन झील बनी खतरे की घंटी, 33 साल में 178% बढ़ा दायरा—जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान तक मचा सकती है तबाही

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

पहाड़ी के पीछे छिपा खतरा; लाहुल-स्पीति में 33 साल में 178 फीसदी फैला झील का दायरा, प्रदेश में पहली बार लग रहा अर्ली वार्निंग
जनजातीय शीत मरुस्थल जिला लाहुल स्पीति स्थित घेपन झील अब सिर्फ एक खूबसूरत प्राकृतिक झील नहीं रही, बल्कि जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान तक खतरे की घंटी बन चुकी है। 13583 फीट की ऊंचाई पर बसी यह झील पिछले 33 वर्षों में 178 प्रतिशत तक फैल चुकी है और अब इसका क्षेत्रफल 101.30 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर की ताज़ा सेटेलाइट रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अगर झील का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा और झील कभी भी फट गई, तो इसका असर चिनाब घाटी से लेकर जम्मू और पाकिस्तान तक तबाही ला सकता है। ऐसे में अब जिला प्रशासन लाहुल भी पूरी तरह से सतर्क हुआ है। जनता तक भी प्रशासन इस बात को पहुंचाए।
इसे लेकर भी जागरूकता अभियान के माध्यम से और लोगों से मिलकर उन्हें भी इस बावत बताया जा रहा है, ताकि प्रशासन के साथ जनता का भी सहयोग इस विपदा से निपटने में मिल सके। लाहुल-स्पीति उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम ने झील का विस्तृत निरीक्षण किया है। जल्द ही यहां हिमाचल प्रदेश का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाया जाएगा, जो सेटेलाइट से जुड़ा रहेगा। वैसे भी अभी झील की पूरी निगरानी की जा रही है#GhepanLakeAlert

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000