रोहडू में पंजाब के चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, नाके के दौरान 83 ग्राम नशा बरामद – भारत केसरी टीवी

रोहडू में पंजाब के चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, नाके के दौरान 83 ग्राम नशा बरामद

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

शिमला पुलिस ने रोहडू में 83 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के दो सप्लायर गिरफ्तार किए है। सोमवार रात को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने रविवार रात कार्रवाई करते हुए पंजाब के जिला मोगा के दो युवकों को 83 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को वाहन सहित रोहड़ू के महेंदली पुल से पकड़ा है। जिसमें 25 वर्षीय जश्नदीप सिंह एवं 25 वर्षीय धर्मप्रीत सिंह शामिल है। ये दोनों युवक पंजाब के जिला मोगा के निवासी है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक रोहड़ू व चिडग़ांव क्षेत्र में चिट्टा की खेप सप्लाई करने के इरादे से आए हुए थे। बीते 24 घंटे के अंदर शिमला पुलिस ने जिला में एनीडीपीएस के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए है। इन मामलों में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक मामला पहला मामला पुलिस थाना कुमारसैन में दर्ज किया गया है। लुहरी-सुन्नी लिंक रोड पर बदू के पास एक युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.77 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान रितिक निवासी कोटाधार के रूप में हुई है।
हमीरपुर में न्यायिक हिरास्त में भेजे तस्कर
हमीरपुर। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरास्त में भेजा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000