हे भगवान: तीन साल में तीसरी बार गिरा यहां बन रहा फोरलेन पुल – भारत केसरी टीवी

हे भगवान: तीन साल में तीसरी बार गिरा यहां बन रहा फोरलेन पुल

पटना। बिहार में गिरते पुलों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शनिवार की सुबह फिर से सुल्तानगंज में बन रहा फोरलेन पुल का एक हिस्सा अचानक से भरभराकर गिर गया। यह पुल पहली बार नहीं बल्कि तीसरी बार गिरा है।

Advertisement

1710 करोड़ की लागत से बन रहे इस फोरलेन पुल की गिरने की वजह पानी का तेज बहाव बताया जा रहा है। पुल का पिलर नंबर 9 गंगा नदी में गिरकर बह गया। यह पुल तीन सालों में तीन बार गिर चुका है। वहीं, पुल गिरने के बाद स्थानीय लोग वहां एकत्रित हो गए।

Advertisement

घटना पर ग्रामीणों ने बताया कि पानी के तेज बहाव के चलते अचानक पिलर नंबर 9 ढह गया और पानी में समा गया। बता दें कि 2015 में पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत की खबर सामने नहीं आई है। वहीं, पुल के गिरने के बाद से कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौके से फरार हो गए हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि 2023 में इस पुल का पिलर नंबर 9, 10, 11 और 12 गिर गया था। 2022 में पुल का पिलर नंबर 5 ध्वस्त हो गया था। शनिवार की सुबह एक बार फिर से पुल का पिलर नंबर 9 गिर गया और जलमग्न हो गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, पुल पर निर्माण कार्य चल रहा था।

Advertisement

हालांकि घटना में किसी प्रकार की कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई है। जैसे ही पुल गिरने की सूचना पुलिस और प्रशासन को मिली, वह मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर घटना की वजह क्या थी। वहीं, पुल गिरने की वजह निर्माण कार्य में लापरवाही भी बताई जा रही है। यह पुल सहरसा, खगड़िया और मधेपुरा को जोड़ता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000