Himachal: चंडीगढ़ और हरियाणा में चरस सप्लाई करने वाला गिरोह बेनकाब, ANTF ने दबोचा कुल्लू का मास्टरमाइंड – भारत केसरी टीवी

Himachal: चंडीगढ़ और हरियाणा में चरस सप्लाई करने वाला गिरोह बेनकाब, ANTF ने दबोचा कुल्लू का मास्टरमाइंड

चंडीगढ़/कुल्लू: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने चंडीगढ़ और ट्राईसिटी में अपने साथियों की मदद से चरस सप्लाई करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के रहने वाले गोपाल प्रसाद श्रेष्ठ (56) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19.9 किलोग्राम चरस भी बरामद की है। एएनटीएफ की टीम ने गिरोह के सरगना को बीते दिनों एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किए गए उसके साथियों की निशानदेही पर पकड़ा है।

Advertisement

मुखबिर की सूचना पर चरस सहित धरे थे तीनों आरोपी
बता दें कि बीते दिनों पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुल्लू के रहने वाले विक्रम (25), हिसार के रहने वाले मोहित उर्फ गोलू और एक नाबालिग को पकड़ा था। पुलिस ने आरोपियों को उस समय दबोचा था, जब वे हरियाणा नंबर की बस से उतरे ही थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 19 ग्राम चरस बरामद की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चरस की यह खेप कुल्लू के कसोल से गोपाल से लेकर आते थे। इसके बाद वह नशे की इस खेप को चंडीगढ़, ट्राईसिटी समेत हरियाणा में सप्लाई किया करते थे। मामले में पकड़े गए आरोपियों में से पुलिस ने नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया, जबकि बाकी दोनों आरोपियों की निशानदेही पर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

सस्ते रेट में चरस लाकर महंगे रेट में करते थे सप्लाई
तीनों आरोपी गोपाल प्रसाद से सस्ते रेट में चरस लाकर चंडीगढ़ व हरियाणा में महंगे रेट में सप्लाई करते थे। इसके अलावा आरोपी नशे के आदी हैं। आरोपियों में मोहित पर उसके गांव में लड़ाई-झगड़े के 7 केस दर्ज हैं। विक्रम के खिलाफ कुल्लू में एनडीपीएस का एक केस दर्ज है जबकि नाबालिग व गोपाल प्रसाद के खिलाफ पहले कोई केस दर्ज नहीं है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000