मंडी मे नशा माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, सुंदरनगर में 1.426 KG चरस के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

मंडी मे नशा माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, सुंदरनगर में 1.426 KG चरस के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस को एक ही दिन में दो बड़ी कामयाबियां हाथ लगी हैं। सुंदरनगर पुलिस की टीम ने पुंघ क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान 2 अलग-अलग गाड़ियों से कुल 1 किलो 426 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस  एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और 6 युवकों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
एप्लाइड फॉर कार से पकड़ी 914 ग्राम चरस
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम पुंघ फोरलेन पर नियमित नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की कड़ी चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक एप्लाइड फॉर कार को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली, तो उसमें से 914 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही कार सवार 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरपियों की पहचान बबलू निवासी गांव खिन्नी, डाकघर व तहसील औट, जिला मंडी और देवेंद्र कुमार निवासी गांव पनवी, डाकघर बरहन, तहसील सैंज व जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
ऑल्टो कार से 512 ग्राम चरस बरामद, 4 युवक दबोचे
दूसरे मामले में पुलिस ने कुल्लू की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार को रुकने का इशारा किया। वाहन की गहनता से तलाशी लेने पर उसके अंदर से 512 ग्राम चरस बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने कार में सवार 4 युवकों को मौके से दबोच लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान हरीश पुत्र तेज प्रकाश निवासी वर्षोंगी जिला कुल्लू रितेश ठाकुर पुत्र अमृत लाल लाल निवासी धवाली जिला मंडी अखिल देत बालिया पुत्र कुलदीप सिंह निवासी नोहान जिला हमीरपुर और विजय पुत्र मुंशी राम निवासी बकारद जिला मंडी के रूप में हुई कंगाल जा रहे हैं मोबाइल फोन बड़े नेटवर्क के भंडाफोड़ की तैयारी मंडी के एसपी विनोद कुमार ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी छह आरोपियों के खिलाफ थाना सुंदरनगर में एनडीपीसीएस अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लीकेज खगाल रही है यह पता लगाया जा रहा है कि चरस की यह बड़ी खेप कुल्लू में किससे खरीदी गई थी और उसे आगे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000